दिल्ली : 40 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

Delhi: 2 arrested with 40 kg hemp
दिल्ली : 40 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार
दिल्ली : 40 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पुलिस ने 40 किलो गांजा के साथ दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इसे एसयूवी से ले जा रहे थे।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने कहा कि नारकोटिक्स स्क्वाड के प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की अगुवाई में एक टीम में गुरुवार को गुप्त सूचना पर एसयूवी को रिंग रोड के एंड्रयूज गंज के पास रोका।

कुमार ने कहा कि दो व्यक्ति जेयादुल हक (32) व रफीक (34) एसयूवी को छोड़कर बच निकलने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। वाहन से चार बैग बरामद किए गए, जिसमें गांजा था।

उन्होंने कहा कि हक व रफीक संबंधी है और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के एक ही गांव के निवासी हैं।

कुमार ने कहा कि जांच में पता चला कि हक कई सालों से गांजा की आपूíत में शामिल रहा है। उसे करीब 12 साल पहले वाराणसी में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। रफीक को चार साल पहले गुरुग्राम में 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

दोनों दिल्ली व आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की आपूर्ति में सक्रिय थे।

--आईएएनएस

Created On :   9 Aug 2019 3:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story