दिल्ली : नाबालिग मेड को प्रेस से जलाने वाली महिला डेंटिस्ट गिरफ्तार

Delhi : A 14-year-old girl tortured by dentist,rescued by DCW
दिल्ली : नाबालिग मेड को प्रेस से जलाने वाली महिला डेंटिस्ट गिरफ्तार
दिल्ली : नाबालिग मेड को प्रेस से जलाने वाली महिला डेंटिस्ट गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। शहर के मॉडल टाउन में एक 14 साल की मेड से बर्बरता करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झारखंड की रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की एक एंजेसी की मदद से मॉडल टाउन में रहने वाले डॉक्टर दंपती के घर मेड का काम करती है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि महिला डॉक्टर पिछले 4 महीनों से उसे प्रताड़ित कर रही थी। जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग की टीम ने उसे मुक्त कराया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला डॉक्टर निधि पशरेजा रॉय चौधरी मॉडल टाउन के कल्याण विहार में मकान नंबर 35 के सेकंड फ्लोर पर रहती है। पीड़िता 4 महीने पहले ही यहां काम करने आई थी। तभी से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि कपड़े साफ नहीं धोने पर मेड की पीठ गर्म प्रेस से जला दी। इतना ही नहीं उसे रोजाना मारपीट करती है।

                                मेड को गर्म प्रेस से जलाया, कैंची से भी काटा, वजह जान शॉक्ड हो जाएंगे आप

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

पड़ोसियों ने लड़की को रोता देख किसी तरह आरोपी महिला डॉक्टर के घर से बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी करीब तीन से चार मेड के साथ मारपीट कर उन्हें भगा चुकी है। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                 मेड को गर्म प्रेस से जलाया, कैंची से भी काटा, वजह जान शॉक्ड हो जाएंगे आप

पीड़िता ने बताई आपबीती

महिला आयोग की टीम को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे काम के बदले पैसे नहीं मिलते थे, खाने को दिन में सिर्फ दो बासी रोटियां मिलत थी। उसे न ही स्वेटर पहनने दिया जाता था न ही रात को सोने के लिए कंबल दिया जाता था। लड़की ने आरोप लगाया कि कोई काम ठीक से नहीं होने पर उससे मारपीट की जाती थी। उसकी आंखों पर कैंची से मारती थी इसके साथ ही गर्म प्रेस से जलाती भी थी।

                             'i was burnt by the hot press'

महिला डॉक्टर का आरोपों से इंकार 

वहीं इस मामले में आरोपी महिला डॉक्टर का कहना है कि ये सारे आरोप झूठे हैं। उन्होंने मेड से कोई मारपीट नहीं की है। मेड को भरपेट खाना दिया जाता था। घर में खाना खाने पर कोई रोक नहीं है। प्रेस से जलाने की बात को भी उन्होंने गलत बताया है। वहीं महिला आयोग का कहना है कि पीड़ित लड़की की हर संभव मदद की जाएगी, साथ ही आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। 

Created On :   14 Jan 2018 4:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story