अलका लांबा को कांग्रेस में शामिल होने का मिला ईनाम, सदस्यता हुई रद्द

Delhi assembly speaker ram niwas goel disqualifies aap mla alka lamba
अलका लांबा को कांग्रेस में शामिल होने का मिला ईनाम, सदस्यता हुई रद्द
अलका लांबा को कांग्रेस में शामिल होने का मिला ईनाम, सदस्यता हुई रद्द
हाईलाइट
  • अलका चांदनी चौक से है विधायक
  • अलका लांबा ने हाल ही में थामा कांग्रेस में हाथ
  • आप विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित हो गई हैं। लांबा ने हाल ही में आप छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा है। जिसके बाद विधायक सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के सामने अलका को अयोग्य घोषित करने की याचिका लगाई थी। याचिका पर फैसला लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विधायक लांबा की सदस्यता रद्द कर दी है। सदस्यता रद्द होने का फैसला 6 सितंबर से लागू हुआ है। इस दिन ही अलका ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
 

पार्टी से थी नाराज

अलका लांबा कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी से नाराज चल रही थीं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर उन्होंने केजरीवाल की जिम्मेदारी तय करने की बात कही थी। वहीं पार्टी के विधायकों ने लांबा को वाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया था। इसके बाद पार्टी और लांबा के बीच लगातार मतभेद बढ़ते जा रहे थे। सीएम केजरीवाल के रोड शो में उन्हें कार में बैठे रहने को कहा गया था। तब वह बीच रोड शो को छोड़कर चली गई थी। 

20 साल कांग्रेस में रही

बता दें अलका लांबा आप में शामिल होने से पहले 20 सालों तक कांग्रेस में रहीं थी। वर्ष 2013 में लांबा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली और चांदनी चौक से चुनाव जीता था। पार्टी से मतभेद के बाद अगस्त में उन्होंने सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया था और कहा था कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ेंगी। हालांकि हाल ही में लांबा ने कांग्रेस में शामिल होकर घर वापसी कर ली। 

 

Created On :   19 Sep 2019 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story