शुक्रवार को होगा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान, दौड़ में 9 नेता शामिल

Delhi Congress president announced tomorrow, 9 leaders are in race
शुक्रवार को होगा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान, दौड़ में 9 नेता शामिल
शुक्रवार को होगा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान, दौड़ में 9 नेता शामिल

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कल (शुक्रवार) कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा करेगी। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से ही यह पद लगभग ढाई महीने से खाली है। लेकिन अब यह पद पार्टी आलाकमान द्वारा किसी योग्य नेता को सौंप दिया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी ने जिला अध्यक्षों से लेकर पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं से चर्चा की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में 9 नेता शामिल हैं, जिनमें दिल्ली के पूर्व अध्यक्षों के नाम भी जुड़े हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से अध्यक्ष पद के खाली होने पर सोनिया, प्रदेश प्रभारी पीसी चाको सहित लगभग 50 नेताओं से चर्चा कर चुकी है। इन नेताओं में जिला अध्यक्ष से लेकर बड़े नेता भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा मंगलवार को भी सोनिया ने चाको के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा की थी।

दौड़ में ये 9 नेता शामिल:

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में दिल्ली के 4 पूर्व अध्यक्ष- अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली,  सुभाष चोपड़ा और जेपी अग्रवाल शामिल हैं। जिनमें से किसी भी एक का चुनाव किया जा सकता है। शीला दीक्षित के बेटे और वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित भी इस रेस में पीछे नहीं है। इनके अतिरिक्त कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, देवेन्द्र यादव और हारून यूसुफ में से किसी को भी हाईकमान द्वारा अध्यक्ष का प्रभार सौंपा जा सकता है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भगवत झा आजाद के बेटे कीर्ति आजाद का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि साल 2020 के जनवरी या फरवारी माह में दिल्ली विधानसभा का चुनाव हो सकता है।

Created On :   10 Oct 2019 10:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story