दाती महाराज के खिलाफ रेप केस दर्ज, क्राइम ब्रांच से केस CBI को ट्रांसफर

Delhi High Court: Rape case registered against Daati Maharaj
दाती महाराज के खिलाफ रेप केस दर्ज, क्राइम ब्रांच से केस CBI को ट्रांसफर
दाती महाराज के खिलाफ रेप केस दर्ज, क्राइम ब्रांच से केस CBI को ट्रांसफर
हाईलाइट
  • आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए आदेश
  • भाईयों पर भी लगे थे रेप के आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोप में फंसे दाती महाराज के खिलाफ रेप केस दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली हाइकोर्ट ने केस क्राइम ब्रांच से सेंट्रल ब्यूरों ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) के पास ट्रांसफार कर दिया है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाय था कि दाती महाराज ने दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद दाती महाराज के सौतेले भाईयों पर भी पीड़िता से कई बार रेप करने का आरोप लगा था, जिसमें दाती महाराज के साथ-साथ उनके भाई अशोक, अर्जुन और अनिल भी दोषी पाए गए थे।


इस मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम राजस्थान के पाली स्थित शनिधाम मंदिर और अलावास स्थित आश्रम भी गई थी। क्राइम ब्रांच को दोनों ठिकानों से बाबा और उसके भाई गायब मिले थे। दाती महाराज पर पीड़िता ने आरोप लगाए थे कि उनके आश्रम में शिष्याओं को महाराज की सेवा करने के लिए उनके कमरे में भेजा जाता था। जिनका दाती महाराज शोषण करते थे। इस काम में आश्रम के सभी लोग सहयोग करते थे। इस पूरे मामले को गोपनीय रखने के लिए कहा जाता था और शिकायत करने पर समर्थकों द्वारा धमकी दी जाती थी। 

 

 


सेलिब्रिटी बाबाओं में होती है गिनती
दाती महाराज की वेबसाइट के मुताबिक उनका जन्म राजस्थान के पाली जिले में हुआ। दाती महाराज खुद को शनिदेव का बड़ा उपासक बताते हैं। शनि को लेकर लोगों के मन के भ्रम दूर करने का दावा भी करते हैं। दाती महाराज की गिनती सेलिब्रिटी बाबाओं में होती है। वे कई टीवी चैनलों पर राशिफल भी बताते हैं। दिल्ली के फतेहपुर बेरी के अलावा राजस्थान के पाली में भी आश्रम है।

Created On :   3 Oct 2018 8:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story