11 साल की लड़की से रेप के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Delhi police arrested Maulvi on charges of raping a 11-year-old girl
11 साल की लड़की से रेप के आरोप में मौलवी गिरफ्तार
11 साल की लड़की से रेप के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गाजियाबाद के मदरसे में 11 साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मौलवी का नाम गुलाम शाहिद है। इस घटना का मुख्य आरोपी 17 साल के नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच इस मामले में मौलवी की भूमिका की जांच कर रही है।

नाबालिग और मौलवी ने किया दुष्कर्म
इससे पहले दरिंदगी का शिकार हुई 11 साल की बच्ची ने मजिस्ट्रेट को बताया था कि वह 21 अप्रैल को उसके घर से दुकान जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे रास्ते में पड़ोस की एक लड़की मिली। इस लड़की ने उसे एक दोस्त से मिलवाया। वह लड़का ही उसे बातों में लगाकर मदरसे तक ले गया था। यहां मदरसे में उसे कैद कर लिया गया और वह लड़का और मदरसे का मौलवी दोनों उसका रोज यौन शोषण करते थे। बच्ची ने बताया कि यौन शोषण करने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया जाता था। मदद के लिए चिल्लाने की आवाज़ें कोई नहीं सुन पाता, क्योंकि बगल वाले कमरों में क्लासेस चलती हैं। 

हैरान करने वाला था मंजर
जब बच्ची को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम मदरसे में पहुंची तो वहां का मंजर हैरान करने वाला था। वह मासूम बच्ची एक छोटा सा कपड़ा शरीर पर लपेटे फर्श पर लेटी हुई थी। फर्श पर भी एक चटाई ही बिछी हुई थी, जिस पर मासूम लेटी हुई थी। यह कमरा उस मौलवी के आराम करने के लिए था। क्लास के बाद में और बीच में वह इसी कमरे में आराम करने के लिए आया करता था। बच्ची ने बताया कि वह मौलवी जब मन होता था उसके साथ दरिंदगी करता था।

हिंदू संगठनों का गुस्सा
मामले में आरोपी मौलवी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह एनएच-24 जाम कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान सभी संगठन मौलवी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने न केवल उनके साथ अभद्रता की बल्कि गलत जगह टच भी किया। करीब चार घंटे के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात सामान्य किया।

Created On :   27 April 2018 5:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story