दिल्ली पिटाई मामला: केवल मारपीट ही नहीं आरोपी रोहित ने पीड़िता के साथ रेप भी किया था

Delhi viral video case: Rohit Tomar also raped the victim girl
दिल्ली पिटाई मामला: केवल मारपीट ही नहीं आरोपी रोहित ने पीड़िता के साथ रेप भी किया था
दिल्ली पिटाई मामला: केवल मारपीट ही नहीं आरोपी रोहित ने पीड़िता के साथ रेप भी किया था
हाईलाइट
  • आरोपी रोहित ने पीड़िता के साथ रेप भी किया था
  • दिल्ली महिला पिटाई मामलें में एक और खुलासा
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पिटाई विडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हुआ था,  जिसमें एक लड़का बेरहमी से लड़की की पिटाई कर रहा था। जांच के बाद यह बात सामने आई थी कि वीडियो दिल्ली का है, जिसमें हिंसा कर रहे युवक का नाम रोहित तोमर है। अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है, पीड़ित लड़की ने कहा है कि आरोपी रोहित ने मारपीट करने से पहले उसके साथ रेप भी किया था। युवती ने बताया कि रोहित ने उसके साथ बीपीओ के टॉयलेट में रेप किया था।

तीन साल से थे साथ
पीड़िता ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो रोहित के साथ पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थी। 2 सितंबर को रोहित ने उसे मिलने के लिए उत्तम नगर के एक बीपीओ में बुलाया था, इसी दौरान रोहित ने मेरे साथ न केवल मारपीट की बल्कि रेप की घटना को भी अंजाम दिया। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद युवक की गिरफ्तारी की गई थी।

कॉल सेंटर का मालिक भी गिरफ्तार
दिल्ली में लड़की की पिटाई और रेप के आरोपी रोहित के बाद पुलिस ने उस कॉल सेंटर मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने घटना का वीडियो बनाया था। कॉल सेंटर मालिक अली हसन के अलावा चपरासी राजेश को भी हिरासत में लिया गया है। बता दें कि बेरहमी से लड़की से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा था।

घटना के बाद फरार हो गया था रोहित
इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को लड़की से मारपीट के आरोपी रोहित तोमर को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से ही रोहित फरार था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में रोहित को लड़की से मारपीट करते साफतौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रही युवती की शिकायत पर दिल्ली के उत्तम नगर पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। 

Created On :   20 Sep 2018 6:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story