पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार

Demanding money by making porn video, FIR against 5 Including women
पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार
पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पालघर की तुलिंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। मामले में आरोपी महिला समेत तीन आरोपी फरार है। शिकायत करने वाले बबलू सिंह ने पुलिस को बताया कि पालघर जिले के तांडापाडा इलाके में रहने वाली पिंकी से उसकी कुछ दिनों पहले जान पहचान हुई थी। पिंकी ने नालासोपारा के गावराई इलाके में रहने वाले सिंह से नजदीकी बढ़ाई और 23 अप्रैल को उसे अपने घर बुलाया। सिंह के मुताबिक अपने घर में पिंकी ने उसके साथ संबंध बनाए और घर में ही छिपे उसके किसी साथी ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने सिंह को वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। आरोपियों ने पहले सिंह से 15 हजार रुपए मांगे। उसने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी 10 हजार रुपए लेकर वीडियो डिलीट करने को तैयार हो गए। लेकिन रुपए लेने के बाद आरोपियों ने फिर पैसे मांगने शुरू कर दिए। परेशान सिंह ने तुलिंज पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिंकी के साथ अपराध में शामिल 17 वर्षीय नाबालिग, अब्दुल कयूम शाह, चिकन्या और नासिरा नाम के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शाह को गिरफ्तार कर लिया जबकि 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है जबकि नाबालिक को बाल सुधारगृह भेज दिया गया है। पिंकी समेत तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

वहीं दूसरे मामले में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई। वारदात मुंबई के वडाला इलाके में रविवार रात हुई। हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान शेख (22) है। जिस शख्स की हत्या की गई उसकी पहचान इब्राहिम अंसारी (24) के रुप में हुई है। दरअसल शेख और अंसारी पुराने दोस्त थे। तीन साल पहले अंसारी की शादी हुई थी। तभी से शेख की अंसारी की पत्नी पर बुरी नजर थी। वह अक्सर अंसारी की पत्नी से छेड़छाड़ करता था। शेख इससे नाराज था और दोनों के बीच इस बात पर कई बार विवाद हो चुका था। रविवार रात भी शेख और अंसारी के बीच इसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद शेख ने अंसारी के सीने में धारदार हथियार से कई वार किए। अंसारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की और शहर से भागने की कोशिश कर रहे अंसारी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया। सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र सांगले ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

Created On :   29 April 2019 4:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story