लखनऊ में डेंगू ने पसारे पांव, प्रमुख सचिव सहगल भी चपेट में

Dengue spread legs in Lucknow, Principal Secretary Sehgal also in grip
लखनऊ में डेंगू ने पसारे पांव, प्रमुख सचिव सहगल भी चपेट में
लखनऊ में डेंगू ने पसारे पांव, प्रमुख सचिव सहगल भी चपेट में

लखनऊ ,12 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव खादी उद्योग नवनीत सहगल भी इसकी चपेट में आ गए हैं। उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया है।

केजीएमयू के सीएमएस डॉ़ एसएन शंखवार ने बताया, गुरुवार की रात को प्रमुख सचिव खादी उद्योग नवनीत सहगल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें केजीएमयू लाया गया। शुक्रवार को जांच कराई गई तो उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। वहीं प्लेटलेट्स 10 हजार निकला। ऐसे में शताब्दी स्थित आरआईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) विधि अपनाई गई। इस प्रक्रिया के तहत व्यक्ति के खून से सीधे प्लेटलेट्स निकालकर मरीज को चढ़ाया गया। उनकी हालत में सुधार आया है।

इसके अलावा शुक्रवार को 18 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। वहीं, केशवनगर निवासी नौ वर्षीय सारिका कनौजिया की मौत भी डेंगू के कारण हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्थानीय निवासी ममता त्रिपाठी के मुताबिक, बच्ची में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसकी मौत के बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए।

यहां जनवरी से अब तक 433 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है।

Created On :   12 Oct 2019 12:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story