मप्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, कमलनाथ ने अपने पास रखा जनसंपर्क

मप्र में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, कमलनाथ ने अपने पास रखा जनसंपर्क
हाईलाइट
  • 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद से ही लगातार विभाग बंटवारे को लेकर पार्टी के भीतर घमासान छिड़ा हुआ था।
  • लंबी खींचतान के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
  • सीएम कमल नाथ ने जनसंपर्क समेत सात विभागों को अपने पास रखा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लंबी खींचतान के बाद मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद से ही लगातार विभाग बंटवारे को लेकर पार्टी के भीतर घमासान छिड़ा हुआ था। सीएम कमल नाथ ने जनसंपर्क समेत सात विभागों को अपने पास रखा है। जबकि बाला बच्चन प्रदेश के नए गृहमंत्री होंगे। तरुण भनोट के वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोविंद सिंह परिवहन विभाग संभालेंगे। बता दें कि 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल में कुल 28 कैबिनेट मंत्री शामिल किये गये हैं। इनमें दस मंत्री दिग्विजय सिंह गुट के, नौ मंत्री कमलनाथ गुट के और आठ मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं। जबकि एक मंत्री सचिन यादव पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के छोटे भाई हैं।

1. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पास औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, लोक सेवा प्रबंधन, अप्रवासी भारतीय विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग रखा है। इसके अलावा कमलनाथ के पास वो विभाग भी रहेंगे जो किसी और मंत्री को आवंटित न हो। 

2. विजयलक्ष्मी साधो को संस्कृति चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग मिला है।

3. सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण और पर्यावरण विभाग मिला है। 

4. हुकुम सिंह कराड़ा को जल संसाधन विभाग दिया गया है। 

5. डॉक्टर गोविंद सिंह को सहकारिता , संसदीय कार्य विभाग दिया गया है।

6. बाला बच्चन को गृह विभाग, जेल विभाग, मुख्यमंत्री से संबद्ध 

7. आरिफ अकील को भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग सौंपा गया है।

8. बृजेंद्र सिंह राठौर को वाणिज्य कर विभाग मिला है।

9. प्रदीप जायसवाल को खनिज साधन विभाग दिया गया है।

10. लाखन सिंह यादव को पशुपालन मछुआ कल्याण तथा मत्स्य  विकास विभाग मिला है।

11. तुलसी सिलावट को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मिला है। 

12. गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व  एवं परिवहन विभाग दिया गया है। 

13. इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास का जिम्मा सौंपा गया है। 

14. ओंकार  सिंह मरकाम को जनजातीय कार्य, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग मिला है।

15.  प्रभुराम चौधरी को स्कूल शिक्षा विभाग मिला है।

16. प्रियव्रत  सिंह को ऊर्जा विभाग दिया गया है। 

17. सुखदेव पांसे को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दिया गया है।

18. उमंग सिंघार को वन विभाग मिला है।

19. हर्ष यादव को कुटीर एवं ग्राम उद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग दिया गया है।

20. जयवर्धन सिंह को नगरीय विकास एवं आवास विभाग मिला है।

21. जीतू पटवारी को खेल एवं युवा कल्याण, उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है।

22. कमलेश्वर पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है।

23. लखन घनघोरिया को सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण,अनुसूचित जाति कल्याण विभाग दिया गया है।

24.  महेंद्र सिंह सिसोदिया को श्रम विभाग मिला है।

25. पीसी शर्मा को विधि एवं विधाई कार्य विभाग एवं मुख्यमंत्री से संबद्ध 

26. प्रद्युमन सिंह तोमर को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मिला है।

27.  सचिन यादव को किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मिला है।

28. सुरेंद्र सिंह हनी बघेल को नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं पर्यटन विभाग दिया गया है।

29.  तरुण भनोट को वित्त एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मिला है।

Created On :   28 Dec 2018 4:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story