Emmys 2017 के रेड कारपेट पर कुछ इस अंदाज में पहुंची देसी गर्ल, हॉलीवुड स्टार्स हुए दीवाने

Desi girl looks hot on red carpet ,have a look at her looks.
Emmys 2017 के रेड कारपेट पर कुछ इस अंदाज में पहुंची देसी गर्ल, हॉलीवुड स्टार्स हुए दीवाने
Emmys 2017 के रेड कारपेट पर कुछ इस अंदाज में पहुंची देसी गर्ल, हॉलीवुड स्टार्स हुए दीवाने

डिजिटल डेस्क,केलिफोर्निया। देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा कोई पहचान की मोहताज नहीं, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टेलेंट से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी धमाका कर दिया है। एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी नाम कमा चुकी Piggi Chops इतना बिजी हो चुकी हैं कि दर्शक उनके दीदार को तरस गए हैं। लेकिन प्रियंका ने 69वें एमी अवॉर्ड्स में शिरकत कर अपने सभी फैंस की शिकायतें दूर कर दीं और फैेस भी शिकायतों को भूल उनके लुक्स की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें ये तारीफ सिर्फ उनके इंडियन फैंस ही नहीं कर रहे बल्कि Emmys अवार्ड्स में उनके गेटअप ने विदेशी प्रशंसकों और हॉलीवुड स्टार्स को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।

69वें Emmys Awards में पहुंची देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा 69वें एमी अवॉर्डस में रीज विदरस्पून, निकोल किडमैन, शैलेन वूडली और मैट बोमर जैसी शख्सियतों के साथ प्रिजेंटर के रूप में नजर आई । इस मौके पर वो Balmain के बेहद खूबसूरत गाउन में क्वीन के अंदाज में रेड कार्पेट पर उतरी, और उनके दिए पोज़ ने लोगों को दीवाना बना दिया।

इसके साथ ही देसी गर्ल के फैन पेज पर भी रेड कारपेट लुक की कई तस्वीरें साझा की गई जिसमें वो तैयार होती नजर आईं।

प्रियंका ने दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स में शिरकत है इसके पहले वो पिछले ही साल वो रेड गाउन में कहर ढाती नजर आई थी।

Created On :   18 Sep 2017 4:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story