शॉर्टेस्ट सर्विंग सीएम की लिस्ट में फडणवीस, जानिए और किसका कार्यकाल रहा सबसे छोटा

शॉर्टेस्ट सर्विंग सीएम की लिस्ट में फडणवीस, जानिए और किसका कार्यकाल रहा सबसे छोटा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे के साथ, फडणवीस पीके सावंत के साथ राज्य के सबसे कम समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री के रूप में शामिल हुए। फडणवीस से पहले सावंत सबसे छोटे कार्यकाल वाले महाराष्ट के मुख्यमंत्री थे। सावंत का कार्यकाल नौ दिनों का था। वह 1963 में सीएम बने थे। हालांकि, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी है जिनके कार्यकाल बहुत छोटा रहा।

बीएस येदियुरप्पा, 3 दिन
पिछले साल कर्नाटक सरकार के गठन के दौरान, मुख्यमंत्री के रूप में बीएस येदियुरप्पा का कार्यकाल केवल तीन दिनों तक चला था। भाजपा राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले बहुमत जुटाने में विफल रही थी। उनके इस्तीफे के बाद जेडी(एस)-कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई थी। जेडी(एस) के राज्य प्रमुख एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, सत्ता में रहने के एक साल बाद, गठबंधन सरकार का गई और येदियुरप्पा एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने।

जगदम्बिका पाल, 1 दिन
जगदम्बिका पाल ने 1988 में सिर्फ एक दिन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। जगदंबिका पाल वर्सेज भारतीय संघ और अन्य मामले में उच्चतम न्यायालय ने बहुमत परीक्षण का आदेश दिया। जिसमें कल्याण सिंह के समर्थन में 225 और जगदंबिका पाल को 196 वोट मिले। स्पीकर के आचरण की बहुत आलोचना हुई थी क्योंकि उन्होंने 12 सदस्यों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने के मामले में दिए अपने फैसले को रद्द कर दिया था।

सतीश प्रसाद सिंह, 5 दिन
1968 में सतीश प्रसाद सिंह बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। तब वह राज्य का नेतृत्व करने वाले सबसे कम उम्र के सीएम थे। हालांकि उनका कार्यकाल केवल पांच दिनों तक चला।

एससी मारक, 13 दिन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एससी मारक 27 फरवरी 1998 से 10 मार्च 1998 के बीच सिर्फ 13 दिनों के लिए मेघालय में सत्ता में थे।

जानकी रामचंद्रन, 23 दिन
AIADMK के संस्थापक एमजी रामचंद्रन की पत्नी, जानकी 7 जनवरी, 1988 से 30 जनवरी, 1988 तक केवल 23 दिनों के लिए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं।

 

पढ़िए पूरी लिस्ट:

मुख्यमंत्री का नाम

 साल 

कितने दिन तक रहे मुख्यमंत्री

राज्य

जगदंबिका पाल           

1998 24 घंटे (1 दिन तक)

उत्तर प्रदेश

बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)  

 2018 3 दिन

 कर्नाटक

बीएस येदियुरप्पा (बीजेपी)

2007 8 दिन

 कर्नाटक

सतीश प्रसाद सिंह

1968 5 दिन

बिहार

शिबू सोरेन (झामुमो)

2005 9 दिन

झारखंड

बी पी मंडल

1968 31 दिन

बिहार

ओम प्रकाश चौटाला

1990 5 दिन

हरियाणा

ओम प्रकाश चौटाला

1991    4 दिन

 हरियाणा

एस सी मराक

1998  3 दिन

मेघालय

जानकी रामचंद्रन

1988 23 दिन

तमिलनाडु

सी एच मोहम्मद कोया

1979  45 दिन

केरल

                                                                 

Created On :   26 Nov 2019 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story