देवेंद्र फडणवीस के विश्वासपात्र अधिकारियों के शुरु हुए तबादले

Devendra Fadnaviss trusted officers began transfers
देवेंद्र फडणवीस के विश्वासपात्र अधिकारियों के शुरु हुए तबादले
देवेंद्र फडणवीस के विश्वासपात्र अधिकारियों के शुरु हुए तबादले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को तीन और आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विश्वासपात्र मानी जाने वाली मुंबई महानगर पालिका की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी का तबादला कर दिया गया है। जोशी को सर्व शिक्षा अभियान के संचालक पद पर नियुक्त किया गया है। जोशी की जगह एसएम काकाणी को नियुक्त किया गया है। काकाणी अब तक महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। इसके अलावा सहायक आयुक्त सुमन चंद्रा को बुलढाणा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बुधवार को भी सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

Created On :   6 Dec 2019 5:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story