हीरा व्यापारी के मर्डर केस में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य पर शक, पुलिस कर रही पूछताछ

Devolina Bhattacharya questioned by police in a murder case
हीरा व्यापारी के मर्डर केस में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य पर शक, पुलिस कर रही पूछताछ
हीरा व्यापारी के मर्डर केस में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य पर शक, पुलिस कर रही पूछताछ
हाईलाइट
  • टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदान निभाने वाली अभिनेत्री से इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
  • मुंबई हीरा व्यापारी के मर्डर केस में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य को हिरासत में लिया गया है।
  • मृतक की कॉल डीटेल्स से टीवी सीरियल में काम करने वाली कई अभिनेत्रियों से भी उसका संपर्क था।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई बेस्ट हीरा व्यापारी के मर्डर केस में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य को हिरासत में लिया गया है। टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदान निभाने वाली अभिनेत्री से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बता दें नवी मुंबई के पनवेल इलाके में हीरा व्यापारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। जानकारी के मुताबिक, हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोर उदानी 28 नवंबर को कुछ घंटों बाद लौटने की बात कहकर घर से निकले थे, मगर अगले दिन सुबह तक नहीं लौटे, तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

 

पंत नगर पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस को व्यापारी की कार ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर मिली थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच से पुलिस को पता चला कि राजेश्वर मुंबई से दूसरी कार में सवार होकर नवी मुंबई की ओर गए थे। पुलिस ने जब राजेश्वर की कॉल डिटेल्स चैक कीं तो कुछ निश्चित नंबर्स के बारे में पता चला, जिन पर उनकी नियमित तौर पर बातचीत होती थी। इनमें से कुछ नंबर मुंबई से नवी मुंबई और रायगढ़ की डांस बार गर्ल्स के नंबर थे। 

 

इन्हीं में देवोलीना का नंबर भी पुलिस को मिला। इसीलिए देवोलीना से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अभी तक 20 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और अभी तक किसी नतीजे पर पहुंच सके हैं। व्यापारी का मृत शरीर मिलने के बाद पुलिस हत्या के साथ अपहरण के एंगल से भी जांच कर रही है। साथ निभाना साथिया के अलावा देवोलीना संवारे सबके सपने प्रीतो और लाल इश्क़ में नजर आ चुकी हैं। 

 

कॉल डिटेल्स में आया एक्ट्रेस का नाम


दरअसल मृतक की कॉल डीटेल्स से खुलासा हुआ है कि मृतक का रिश्ता डांस बार में काम करने वाली कई लड़कियों के साथ था। वहीं टीवी सीरियल में काम करने वाली कई अभिनेत्रियों से भी उसका संपर्क था। जिसके बाद पुलिस ने करीब 20 लोगों से पूछताछ की। इन 20 लोगों में छोटे पर्दे की गोपी बहु यानी की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का भी नाम सामने आया है।

 

Created On :   9 Dec 2018 6:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story