इस राशि के लोग नहीं होते प्यार में भरोसे के काबिल

dharm : People of Gemini zodiac are not able to trust in love
इस राशि के लोग नहीं होते प्यार में भरोसे के काबिल
इस राशि के लोग नहीं होते प्यार में भरोसे के काबिल

डिजिटल डेस्क । हम कुंडली और राशी से किसी भी इंसान के बारे में बहुत कुछ पता लगा लकते हैं। राशिफल हमारा भविष्यफल बताता है, लेकिन क्या आप जानते है कि हम राशि से उस इंसान मन चंचलता का पता लगा सकते हैं। मन की चंचलता से यहां ये तात्पर्य है कि वो व्यक्ति प्यार मे भरोसे काबिल है या नहीं। यानि वो व्यक्ति साथी के साथ होते हुए भी पार्टनर के साथ लॉयल नहीं रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि के लोग कितने मनचले होते है और इनसे प्रेम करते वक्त विश्वास करना चाहिए या नहीं?

कुण्डली में ग्रहों के दशाएं जीवन भर उसकी सोच को प्रभावित करतीं हैं। शादी या प्यार के रिश्ते में भी इनकी सोच मायने रखती है। ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशि की कुछ मूलभूत विशेषताएं होते हैं और वे उसी प्रकार व्यवहार भी करते हैं। आज हम आपको उस राशि के बारे में बता हैं जो प्रेम में बिल्कुल भी विश्वास के योग्य नहीं होते। आखिर क्यों और कैसे जानिए। 

 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोग सभी राशियों मे सबसे अधिक बुद्धि के माने जाते हैं, लेकिन जब बात संबंधो में भरोसे की आती है तो ये राशि के लोग सबसे आखिरी नंबर पर आते हैं। मतलब आप किसी मिथुन राशि के जातक के साथ रिश्ते में हैं तो वो कभी भी आपको धोखा दे सकते हैं। किसी भी समय इनके गुप्त सम्बन्ध की बातें आपको पता चल सकती हैं।

 

मिथुन राशि का प्रतीक चिह्न ‘जुड़वां ‘ चेहरे का होता है। यह एक प्रकार से दोहरे चरित्र की और संकेत करता है। उनका दो चेहरों वाला चरित्र रिश्तों में भी होता हैं। एक ही समय इनके मन में दो बातें चल रही होती हैं जो कई बार लोगों की पकड़ में आ जाती।

 

जब बात संबंधो की आती है तो ऐसा नहीं है कि ये जानबूझकर ऐसा करते हैं लेकिन इनका मन एक साथ कई लोगों के विषय में सोचता है। ये निश्चित नहीं कर पाते कि किसे प्यार करते हैं और किसे नहीं या किसे ज्यादा प्यार करते हैं और किसे कम। इसकी भी एक वजह होती है। इसका कारण ये होता है कि इस राशि का गुण ही कुछ ऐसा है कि इसके जातक कुछ स्वार्थी और भ्रमित स्वभाव के होते हैं। अपनी भावनाओं और पसंद-नापसंद पर बहुत ध्यान देते है किन्तु दूसरों के लिए इस तरह से नहीं सोचते। इन्हें हर चीज चाहिए और किसी भी चीज से समझौता नहीं करना चाहते।

 

रिश्तों में भी इनके साथ यही होता है। ये चाहते हैं कि कोई इन्हें हर कोई समझे। इसी चाह में वो अपने लिए आदर्श प्यार की खोज में भटकते रहते हैं। साथ ही वो आरामदायक वस्तु, सुन्दरता और सभी प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत रखते हैं।

 

यही कारण है कि इन्हें किसी में कोई बात, तो किसी और में कोई और बात पसंद आती है। इस प्रकार इनका ह्रदय एक साथ अनेक लोगों के लिए स्पंदित होता है। आपको इस बात से आश्चर्य होगा कि प्रेम के मामले में ये इतने भ्रमित और मनचले होते हैं कि ये भी हो सकता है कि किसी को विवाह के लिए कह रहे हों और विवाह के मंडप पर किसी और के साथ हों लेकिन तब भी किसी और के बारे में सोच रहे होंगे।
 

 

Created On :   11 Dec 2018 7:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story