जब जोंटी रोड्स ने शेयर की बच्चों संग धोनी की फोटो, फैंस बोले- सेफ हैंड में 'इंडिया'

Dhoni Getting some advice from India and Nathan Jon on how to play in SA
जब जोंटी रोड्स ने शेयर की बच्चों संग धोनी की फोटो, फैंस बोले- सेफ हैंड में 'इंडिया'
जब जोंटी रोड्स ने शेयर की बच्चों संग धोनी की फोटो, फैंस बोले- सेफ हैंड में 'इंडिया'

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। साउथ अफ्रीका के साथ 6 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी रवाना हो चुके हैं। धोनी जिस फ्लाइट से साउथ अफ्रीका जा रहे थे उसी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स भी अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। इस दौरान धोनी ने रोड्स के दोनों बच्चों इंडिया और नाथन के साथ फोटो भी खिंचाई। धोनी के साथ फ्लाइट में अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल भी थे।

इसके बाद धोनी और अपने बच्चों की फोटो ट्विटर पर शेयर की। इस फोटो के साथ रोड्स ने लिखा कि "जब दो शानदार महीने साथ बिताने के बाद परिवार जा रहा होता है, तो चिंता होती है, लेकिन मुझे कोई डर नहीं क्योंकि मेरे बच्चे धोनी के सुरक्षित हाथों में हैं। धोनी मेरे बेटी "इंडिया" और बेटे "नाथन जॉन" से साउथ अफ्रीका में खेलने की सलाह ले रहे हैं। "मुझे पता है" धन्यवाद माही."

 


फैंस ने किया ट्वीट

इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी कई ट्वीट किए हैं। जोंटी रोड्स का ट्वीट कई बार शेयर किया और उस पर कई कमेंट आए। फैंस ने कहा कि इंडिया अब सुरक्षित हाथों में है।  बता दें कि जोंटी रोड्स की बेटी का नाम इंडिया है।
 

                           

             

गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1 फरवरी से वनडे सीरीज शुरू हो रही है और इस सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल धोनी समेत टीम इंडिया के अन्य क्रिकेटर्स जोहानिसबर्ग के लिए रवाना हो गए। 

वनडे सीरीज 
1st वनडे: 1 फरवरी, डरबन (शाम 4.30 बजे)
2nd वनडे: 4 फरवरी, सेंचुरियन (दोपहर 1.30 बजे)
3rd वनडे: 7 फरवरी, केपटाउन (शाम 4.30 बजे)
4th वनडे: 10 फरवरी, जोहानिसबर्ग (शाम 4.30 बजे)
5th वनडे: 13 फरवरी, पोर्ट एलिजाबेथ (शाम 4.30 बजे)
6th वनडे: 16 फरवरी, सेंचुरियन (शाम 4.30 बजे)

T-20 सीरीज 
1st T-20: 18 फरवरी, जोहानिसबर्ग (शाम 6 बजे)
2nd T-20: 21 फरवरी, सेंचुरियन (रात 9.30 बजे)
3rd T-20: 24 फरवरी, केपटाउन (रात 9.30 बजे)

 

 

 

 

 

 

Created On :   26 Jan 2018 8:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story