जितने भी हिंदू आतंकी पकड़े गए, सब RSS के कार्यकर्ता रहे हैं : दिग्विजय

Digvijay singh comment on Hindu religion and RSS ideology
जितने भी हिंदू आतंकी पकड़े गए, सब RSS के कार्यकर्ता रहे हैं : दिग्विजय
जितने भी हिंदू आतंकी पकड़े गए, सब RSS के कार्यकर्ता रहे हैं : दिग्विजय
हाईलाइट
  • दिग्विजय सिंह ने कहा आज तक देश में जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं
  • वे सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।
  • नाथु राम गोडसे वही शख्स था
  • जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी। वह भी आरएसएस का ही सदस्य था।
  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठन कहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल कर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठन कहा है। उन्होंने कहा कि आज तक देश में जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, वे सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के झाबुआ में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। नाथु राम गोडसे वही शख्स था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी। वह भी आरएसएस का ही सदस्य था। इसी विचारधारा से नफरत फैलती है, नफरत हिंसा की ओर जाती है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है।"

 



हिंदू आतंकवादी नहीं होता है, आतंकी तो संघी होते हैं
आज से ठीक एक साल पहले 27 जुलाई 2017 को दिग्विजय सिहं ने हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज को जवाब देते हुए संघ को आतंकी कहा था। उस समय हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू आतंकवाद जैसा कुछ नहीं होता है. यह राजनैतिक फायदे के लिए कांग्रेस का बनाया हुआ एक शब्द है। इस पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि हिंदू आतंकवादी नहीं होता है, आतंकी तो संघी होते हैं।

Created On :   18 Jun 2018 1:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story