दिग्विजय बोले मैं बेदाग, शिवराज व्यापमं, खनन और ई टेंडरिंग में फंसे

Digvijay Singh slams Shivraj Singh Chauhan in press conference
दिग्विजय बोले मैं बेदाग, शिवराज व्यापमं, खनन और ई टेंडरिंग में फंसे
दिग्विजय बोले मैं बेदाग, शिवराज व्यापमं, खनन और ई टेंडरिंग में फंसे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नही है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा तथा विक्रम वर्मा जैसे नेताओं तक को अपने आरोप अदालत से वापस लेने पड़े। वहीं उमा भारती भी आज तक एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाई। उक्त बात गुरूवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा भोपाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने पीसीसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उसके पास मेरे विरूद्ध एक भी भ्रष्टाचार का आरोप है तो वे उसे सिद्ध करें। विधानसभा में नियुक्तियां विधि सम्पत हुई थीं तथा कैबिनेट के निर्णय से हुई थीं। वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर व्यापमं, नर्मदा से अवैध रेत उत्खनन, ई टेंडरिंग घोटाला, पोषण आहार घोटाला सहित अनेक मामले लंबित हैं, जबकि मेरा खुला आरोप है कि शिवराज और उनका पूरा परिवार इन घोटालों में शामिल है। सिंह ने कहा कि शिवराज मेरे विरूद्ध अदालत जाने से क्यों डर रहे हैं?

पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि वे चुनौतियों से कभी नहीं डरते। इसी कारण राहुल गांधी तथा कमलनाथ के आदेश को  तत्काल स्वीकार कर यहां से चुनाव लड़ने के लिए हां कर दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा केवल नफरत फैलाने का कार्य करती है। उसके पास हिंदू मुसलमान के अलावा कुछ भी नहीं है। वह लोगों को लड़ाना चाहती है तथा इसका राजनैतिक लाभ लेती आई है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए श्री सिंह ने कहा कि वे जब तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब तक उनके बयान दूसरे थे। अब पीएम बन जाने के बाद उन्होंने अपने सभी बयानों को बदल दिया। उन्होंने कहा कि कुछ चुने हुए उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना तथा झूठे आंकड़े पेश करना यह प्रधानमंत्री की आदत में शुमार है। उन्होंने कहा कि मोदीजी कहां तक पढ़े हुए हैं, आज तक उन्होंने सही जानकारी नही दी। मौजूदा तथा पूर्व में दी गई जानकारियों में काफी अंतर है। उन्होंने आज तक अपनी डिग्री भी नही बताई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में हर दिन नौकरियां समाप्त हो रही हैं।

राहुल गांधी द्वारा घोषित न्यूनतम आय योजना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित ही यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 1.3% जीडीपी खर्च करना पड़ेगी। दिग्विजय सिंह ने कहा झूठ फैलाना इनका चरित्र है तथा इसी के माध्यम से भाजपा लोगों को गुमराह करती है।

शिवराज मुझसे मंच साझा करें
लोकतंत्र में अमित शाह कहते कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। यह हिटलरीपन है। अमित शाह को पता नही है कि म.प्र. में आरक्षण दिग्विजय सिंह ही लेकर आए थे। उन्होंने शिवराजसिंह को चुनोती देते हुए कहा कि मेरे 10 साल और शिवराजसिंह के 15 साल का हिसाब जनता को खुले मंच पर आकर दे दें। मेरी चुनोती को स्वीकार क्यों नहीं करते हैं। भोपाल की जनता के लिए मेरी सरकार ने काफी काम किए, जो रिकार्ड में है। मुझे कांग्रेस पार्टी ने भोपाल से उम्मीदवार बनाया है, अत: दमखम से चुनाव लड़ा जाएगा। भले ही सामने कोई भी लड़ने आ जाए।
एक प्रश्न के जवाब में दिग्विजयसिंह ने कहा कि संघ से मेरा कोई एतराज नही है। उन्होंने कहा कि संघ का संगठन राजनीतिक नहीं है। सांस्कृतिक संस्था है। तो में भी हिन्दू हूं। सनातन धर्म का अच्छे से पालन करता हूं। मैं और कांग्रेस पार्टी धर्म का दुरुपयोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए चुनाव लड़ा जाएगा।

Created On :   28 March 2019 2:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story