ये ​थी शीला दीक्षित की फेवरेट फिल्म, इतनी बार देखी कि घर वालों को कहना पड़ा- अब बस!

dilwale dulhania le jayenge is the favorite movie of sheila dixit
ये ​थी शीला दीक्षित की फेवरेट फिल्म, इतनी बार देखी कि घर वालों को कहना पड़ा- अब बस!
ये ​थी शीला दीक्षित की फेवरेट फिल्म, इतनी बार देखी कि घर वालों को कहना पड़ा- अब बस!

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 साल की उम्र निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर सिर्फ राजनीतिक गलियारों में ही नहीं बल्कि चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म जगत के लोगों ने भी शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर शोक व्यक्त किया। लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर, भूमि पेडनेकर और उर्मिला मातोंडकर समेत दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शौक जताया। बता दें शीला दीक्षित शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थी। 

शीला और शाहरुख को कई मौकों पर साथ देखा गया है। मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित कई आयोजनों में शाहरुख को निमंत्रण भेजती थीं। शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने बताया कि वो दिलीप कुमार और राजेश खन्ना की फिल्में भी बहुत पसंद करती थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शीला दीक्षित को शाहरुख की फिल्म दिल वाले दुल्हनियां बहुत पसंद थी। उन्होंने यह फिल्म इतनी बार देखी कि उनके घर वालों को खुद कहना पड़ा कि अब इस फिल्म को मत देखो।

बात करें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की तो 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक माना जाता है।

कई सालों तक राजनीति में रहने वाली शीला दीक्षित, 15 साल तक दिल्ली की सीएम रही हैं। उन्होंने दिल्ली में सीएम रहते हुए कई कार्य किए। जिसके चलते उनके बिना दिल्ली की कल्पना नहीं की जा सकती। दिल्ली में आज तक जो भी विकास हुआ उसका ​पूरा श्रेय शीला दीक्षित को जाता है। 

Created On :   21 July 2019 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story