करण ने दिया आलिया को खास बर्थडे गिफ्ट, रिलीज किया उनका कलंक लुक

director Karan johar give a special birthday gift to alia bhatt.
करण ने दिया आलिया को खास बर्थडे गिफ्ट, रिलीज किया उनका कलंक लुक
करण ने दिया आलिया को खास बर्थडे गिफ्ट, रिलीज किया उनका कलंक लुक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आलिया भट्ट के जन्मदिन पर करण जौहर ने उन्हे खास गिफ्ट दिया है। आज उनके​ बर्थडे पर फिल्म कलंक का एक पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर के माध्यम से फिल्म में आलिया के लुक को वायरल किया गया है। पोस्टर में आलिया भट्ट बहुत ही सुंदर लग रही है। इससे पहले भी करण जौहर ने फिल्म के सितारों के कैरेक्टर पोस्टर जारी किए थे। साथ ही फिल्म के टीजर में उन्होंने अपने सभी किरदारों से इंट्रोड्यूज करवाया था। 

बता दें आलिया इस पोस्टर में दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। आलिया के मासूम चेहरे के साथ पोस्टर पर कैप्शन में लिखा गया कि "साहस कभी भी इतना खूबसूरत नहीं दिखा। इस हिम्मती रूप से 17 अप्रैल को मिलिए सिनेमाघरों में।" फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का टीजर और पोस्टर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। आज आलिया का लुक देखकर सभी लोग उनके दीवाने हो गए।

आलिया आज अपना 26 वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया के बर्थडे पर उनके कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। आलिया के बर्थडे पर रणवीर देर रात अपनी लाल रंग की गाड़ी से आलिया के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की जींस और अपर पहना हुआ था। वे गाड़ी से उतरते ही तेजी से घर के अंदर चले गए और उन्हें खास अंदाज में विश किया। आलिया के बर्थडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आलिया और रणबीर अक्सर साथ दिखाए देते हैं। उनके फैंस को उन्हें साथ में देखना पसंद है। हालही में हुए आकाश और श्लोका की शादी में भी उन्हें साथ देखा गया था। दोनों ने पार्टी में साथ में एंट्री ली। इस दौरान दोनो एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे। साथ ही एक दूसरे का बहुत ख्याल रख रहे थे। 

Created On :   15 March 2019 9:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story