पहले राज कपूर अवॉर्ड से सम्मानित होंगे निर्देशक रमेश सिप्पी

Director Ramesh Sippy will be honored first Raj Kapoor award
पहले राज कपूर अवॉर्ड से सम्मानित होंगे निर्देशक रमेश सिप्पी
पहले राज कपूर अवॉर्ड से सम्मानित होंगे निर्देशक रमेश सिप्पी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म "शोले" और "बुनियाद" जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी को पहला "राज कपूर अवॉर्ड फॉर एक्सलेंस इन सिनेमा" प्रदान किया जाएगा। सोमवार को अधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई है। एसीईई की को-फाउंडर विंता नंदा ने कहा, "स्वतंत्र भारत के सर्वोत्कृष्ट शोमैन, राज कपूर की याद में वैश्विक पुरस्कार शुरू किए जा रहे हैं। वह मेनस्ट्री सिनेमा और लोकप्रिय मनोरंजक सिनेमा के दुर्लभ फिल्मकार थे। विंता नंदा ने कहा कि सिप्पी  को मुंबई में एसीईई के कार्यक्रम के सम्मेलन, "इलेवेट 2के18" में सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पद्मश्री से सम्मानित सिप्पी ने दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक "बुनियाद" (1987) और "शोले" (1975) जैसी फिल्म दी है।

 

 

 

सबसे मंहगी फिल्म थी शोले

 

बता दें कि 1975 में आई फिल्म "शोले" बनाते वक्त निर्देशक रमेश सिप्पी के पास पैसे नहीं थे। इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। "शोले" उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी। जिसके लिए रमेश सिप्पी को प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा था। उनकी अंतिम फिल्म "सीता और गीता" थी, जिसे बनाने में 40 लाख रुपए लगे थे। यह बड़ी हिट रही थी। शोले बनाने में 3 करोड़ रुपये लगे थे। उनके पिता ने शोले बनाने में मदद की थी। यह फिल्म आज तक बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जाती है।

 

"राज कपूर ट्रोफी" का होगा अनावरण

 

"बुनियाद" की कहानी भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर थी। राज कपूर के बेटे और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर "द अनपैरलल्ड सोशल कमेंटर, द शोमैन राज कपूर" पर इस चर्चा में हिस्सा लेंगे। विश्व बैंक, यूनिसेफ, यूएससी, एननबर्ग नॉर्मल लियर सेंटर, हॉलिवुड हेल्थ ऐंड सोसायटी, सिनेपोलिस फाउंडेशन और सीएमएस जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को किया जाएगा। एशियन सेंटर फॉर एंटरटेंमेंट एजुकेशंस (एसीईई) द्वारा स्थापित "राज कपूर ट्रोफी" का अनावरण मुंबई में बुधवार को किया जाएगा।

 

 

 

 

इस चर्चा का संचालन पत्रकार शेखर गुप्ता करेंगे। नंदा ने कहा कि "इलेवेट 2के18" में वैश्विक पुरस्कार और ट्रोफी को लॉन्च किए जाने के अलावा, बॉलिवुड फिल्म "पैडमैन" की निर्माता ट्विंकल खन्ना और निर्देशक आर.बाल्की समेत पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। आगामी फिल्म "102 नॉट आउट" का ट्रेलर भी कार्यक्रम में जारी होगा। इसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 25 साल बाद पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। 

 

Created On :   13 Feb 2018 8:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story