सतत विकास में विज्ञान व प्रौद्योगिकी की भूमिका पर विचार-विमर्श

Discussion on the role of science and technology in sustainable development
सतत विकास में विज्ञान व प्रौद्योगिकी की भूमिका पर विचार-विमर्श
सतत विकास में विज्ञान व प्रौद्योगिकी की भूमिका पर विचार-विमर्श

बीजिंग, 22 नवंबर (आईएएनएस)। तीसरा ग्लोबल सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कांफ्रेंस को ब्रसेल्स में आयोजित किया गया। चीनी विज्ञान अकादमी के तहत क्वांगचो ऊर्जा अनुसंधान संस्थान सम्मेलन की ऊर्जा संगोष्ठी का आयोजक बना।

सम्मेलन में चीन से गए विद्वानों ने दूसरे देशों के विशेषज्ञों और सरकारी अफसरों के साथ सतत विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की महžवपूर्ण भूमिका पर विचार विमर्श किया। क्वांगचो ऊर्जा अनुसंधान संस्थान के प्रधान मा लूंलूंग ने कहा कि चीन वैश्विक ऊर्जा और सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चीन विश्व के दूसरे देशों के साथ अनवरत विकास के अनुसंधान में प्राप्त प्रगतियों का साझा करने को तैयार है।

संगोष्ठी में आयोजित एक प्रदर्शनी में चीनी प्रतिनिधिमंडल ने जैव-विमानन ईंधन, बायोडीजल, बायोगैस, महासागर ऊर्जा, सौर ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा और हाइड्रोजन ऊर्जा आदि के क्षेत्र में प्राप्त नवीनतम शोध परिणाम की जानकारी दी।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Created On :   22 Nov 2019 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story