VIDEO : डिज्नी प्रिंसेस एल्सा, देखिए कैसे इतनी खूबसूरत दिखती है ये लड़की

Disney fan Sarah Ingle from Colorado spends $14,000 on dresses
VIDEO : डिज्नी प्रिंसेस एल्सा, देखिए कैसे इतनी खूबसूरत दिखती है ये लड़की
VIDEO : डिज्नी प्रिंसेस एल्सा, देखिए कैसे इतनी खूबसूरत दिखती है ये लड़की

डिजिटल डेस्क, कोलोराडो। खूबसूरत दिखने के लिए गर्ल्स क्या नहीं करतीं। विदेशों में ऐसे मामले नए नहीं हैं, जब सुंदरता और अच्छे फिगर के चक्कर में लड़कियां अपने शरीर के हर हिस्से की सर्जरी करा डालती हैं। आज आपकी मुलाकात एक और ऐसी ही लड़की से कराने जा रहे हैं, जो एकदम डिज्नी गर्ल की तरह नजर आती है। कोलोराडो की रहने वाली 25 वर्षीय ये लड़की इन दिनों सोशल मीडिया में खासी सुर्खियां बटोर रही है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

बच्चों से जाती हैं मिलने

परियों की तरह नजर आने वाली ये लड़की कोलोराडो में रहती है और डिज्नी के कार्टून कैरेक्टर उसे बेहद पसंद हैं। इसका नाम है सराह इंगले डेन्वेर। इसके लिए वह लाखों डाॅलर खर्च कर देती है। वह खुद को ऐसे तैयार करती है कि देखने वालों के लिए ये समझना भी मुश्किल होता है कि वह कोई कार्टून नही, बल्कि एक रियल लड़की है। वह इसी तरह के कपड़ों और बालों के साथ घंटों रहना पसदं करती है। 

प्रिंसेस की तरह सुंदर 

बताया जाता है कि सराह को छोटे बच्चे बेहद पसंद है। वह बीमार बच्चों को देखने के लिए अस्पताल जाती है। उनके साथ खेलती है और उनका मन बहलाती है, ताकि वे जल्दी ठीक हो सकें। सराह असल में भी बेहद खूबसूरत बताई जाती हैं। डिज्नी के ड्रेस पहनने के बाद तो एकदम प्रिंसेस नजर आने लगती हैं। एक नहर में वाे एल्सा की तरह नजर आना चाहती हैं।

यूट्यूब पर अपने वीडियाे में उसी तरह गाना गाते हुए भी नजर आती हैं। उनके पास प्रिंसेस के अलग-अलग 17 प्रकार के ड्रेस 16 wigs हैं।

बचपन से सोचती थी

सराह कहती हैं कि बचपन से वह सोचती थी कि डिज्नी की एंजेल की तरह नजर आ सकें। इसलिए उन्होंने काफी मेहनत की और अब एकदम उनकी की तरह दिखाई देती हैं। हालांकि इसमें काफी खर्चा होता है। अब तक इन्होंने  $14,000 इसके लिए खर्च कर दिए हैं।

Created On :   31 Oct 2017 7:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story