मंदिर में महिला ने की एएसआई से मारपीट, वाहन पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

dispute between police man and a woman over vehicle parking in Shani temple
मंदिर में महिला ने की एएसआई से मारपीट, वाहन पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
मंदिर में महिला ने की एएसआई से मारपीट, वाहन पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

डिजिटल डेस्क, छतरपुर/नौगांव। मऊसहानियां शनि मंदिर में वाहन पार्किंग को लेकर पुलिस और एक महिला के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और उसके साथ आए लोगों ने ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई के साथ मारपीट कर दी। पुलिस और महिला के बीच हुए मारपीट के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया। बताया जा रहा है कि छतरपुर निवासी महिला निशा राजेंद्र यादव, निक्की और अन्य लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। उसी समय वाहन पार्किंग को लेकर उनका नौगांव थाने में पदस्थ एएसआई अजान सिंह से विवाद हो गया। विवाद के दौरान पुलिस से अभद्रता करने पर एएसआई अजान सिंह ने महिला के साथी लकी को तमाचा जड़ दिया और सभी लोगों को वहा से भगा दिया। इसी बीच महिला गुस्से से तमतमा गई और एएसआई पर बरस पड़ी और मारपीट कर दी।

घंटों होता रहा हंगामा
मंदिर परिसर में हुआ विवाद घंटो चलता रहा। महिला द्वारा किए गए विवाद के दौरान मौके पर एक भी महिला पुलिस कर्मी के न होने की वजह से वहा पर तैनाए एएसआई अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे। महिला होने की वजह से एएसआई कुछ कर भी नहीं पा रहे थे। हालांकि बाद में नौगांव पुलिस थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा और मारपीट करने वाली महिला और उसके साथियों को पकड़कर थाले ले आए। और मामला दर्ज किया। हंगामे की वजह से मंदिर परिसर में मौजूद लोग भी भयभीत रहे।

महिला सहित पुलिस कर्मी पर मामला दर्ज
मंदिर में  हुए विवाद में नौगांव थाना पुलिस ने आरक्षक राजेन्द्र सिंह यादव उनकी भाभी निशा के अलावा एक युवक और एक युवती के खिलाफ  धारा 353,186,332,294,506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि दोषी आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस कर्मी की सह पर हुई मारपीट
विवाद के पीछे एक पुलिस कर्मी का होना बताया जा रहा है।   बताया जा रहा है  कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी राजेंद्र यादव जो महिला का रिश्तेदार
है उसको बुला लिया। मौके पर पहुंचा पुलिस कर्मी मामले को शांत कराने के बजाए एएसआई से ही वाद विवाद करने लगा। इसी बीच महिला ने एएसआई के उपर हाथ उठा दिया। महिला द्वारा हाथ उठाए जाने के बाद पुलिस कर्मी ने अपने सीनियर अधिकारी के उपर हाथ उठा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी किसी भाजपा नेता का खास है।

 

Created On :   7 Jan 2019 8:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story