धार्मिक नगरी मैहर में दो समुदायों में झड़प, पत्थरबाजी-आगजनी के बाद काबू में हालात

धार्मिक नगरी मैहर में दो समुदायों में झड़प, पत्थरबाजी-आगजनी के बाद काबू में हालात

 
डिजिटल डेस्क सतना। जिले के धार्मिक नगरी  मैहर में शुक्रवार की दोपहर दो समुदायों के बीच झड़प के कारण कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि उपद्रवियों के एक गुट ने घंटाघर चौक में कुछ फल की दुकानों के कार्टूनों में आग लगा दी और तोडफ़ोड़ भी की। घटना का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह रहा कि थाने के बाहर उपद्रवी उत्परात मचाते रहे और पुलिस थाने में बैठी मूक दर्शक बनी रही पुलिस बल पहुचने के बाद ही कार्रवाई शुरू हो पाई । विवाद की खबर पर मैहर पहुंचे कलेक्टर मुकेश शुक्ला और पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने बताया कि कस्बे में एसएएफ के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात काबू में ले लिए गए हैं। एहतियाती तौर पर शहर में 7 फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं।  पट्रोलिंग भी कराई जा रही है। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपियों की तस्दीक कर मुकदमे कायम करते हुए गिरफ्तारियां की जाएंगी।
बजरंग दल के संयोजक पर हमले से बिगड़ी स्थिति  
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को नमाज के बाद युवकों का एक गुट तकरीबन साढ़े 3 बजे घंटाघर पहुंचा और नारेबाजी शुरु कर दी। इसी बीच बाइक से निकले बजरंग दल के संयोजक महेश तिवारी पर इन्हीं प्रदर्शनकारियों में से कुछ उपद्रवियों ने कातिलाना हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों को आरोप था कि शहर में ईद मिलादुन्नवी के दौरान लगाए गए इस्लामिक झंडों को शौर्य दिवस के जूलूस के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाल कर फेंक दिया। घंटाघर में इसी बात को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।
 धार्मिक नगरी मैहर में आज शुक्रवार को अपरांह लगभग चार बजे दो समुदायों में दंगा भड़क गया जिससे देखते ही देखते शहर में आगजनी और तनाव  की स्थिति निर्मित हो गई । कलेक्टर मुकेश शुक्ला, अपर कलेक्टर जेपी धुर्वे, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के साथ मैहर के हालातों से भली -भांति वाकिफ नगर पुलिस अधीक्षक वीडी पांडेय तत्काल मैहर रवाना हो गए।

 

Created On :   8 Dec 2017 1:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story