परिवार में हो रही है कलह तो अपनाएँ ये आसान उपाय

dissidence among family are easy Astrological ways to eliminate
परिवार में हो रही है कलह तो अपनाएँ ये आसान उपाय
परिवार में हो रही है कलह तो अपनाएँ ये आसान उपाय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिवार के सदस्यों के बीच कलह होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते है जैसे :- किसी नकारात्मक शक्ति का प्रभाव होना, घर में पितृ दोष होना, घर में वास्तु दोष होने, भूमि दोष होना, परिवार के किसी एक या एक से अधिक सदस्यों पर शनि या राहू दशा का प्रभाव होना या फिर नशे की लत। परिवार में आपसी झगड़े होने के पीछे ये सभी कारण बनते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने वाले हैं जिन्हें प्रयोग में लाने से परिवार में कलह दूर होता है।

पारिवारिक कलह दूर करने के उपाय : –
-घर से कलह दूर रखने के लिए, प्रेम और सौहार्दय के लिए घर में रोज या सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी का पोंछा अवश्य लगवाएं। इससे घर में शान्ति का वातावरण बनता है।
- झाड़ू की दो सींखों को आपस में उल्टा करके नीले धागे से बांध दें। अब इन दोनों सीखों को घर के दक्षिण-पश्चिम स्थान पर रखें। दाम्पत्य जीवन में कलह को दूर करने का यह एक आसान उपाय है। 
- परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटावों को दूर करने के लिए पूर्णिमा के दिन पूरे घर में गंगा का जल छिड़कना चाहिए।
- घर में रसोई को अग्नि कोण में बनवाने का प्रत्यन करें। यदि ऐसा संभव न हो पाए तो घर के अग्नि कोण में एक बल्ब हमेशा जलाये रखें व इस स्थान को साफ सुथरा रखें। 
- घर में ईशान कोण में पूजा स्थल की स्थापना करें। ऐसा करने से भी घर में शांति बनती है। 
- घर में पोछा देते समय गोमूत्र का प्रयोग करें व समय-समय पर घर में गंगाजल और गोमूत्र मिलाकर इसका छिड़काव सभी स्थानों पर करते रहें। शौचालय और स्नानगृह को छोड़ देना चाहिए।
- घर में हर मंगलवार और शनिवार को गुग्गल की धूनी देते रहें। 
- घर में जूते चप्पल रखने का एक निश्चित स्थान बनाये व कभी भी जूते-चप्पलों को उल्टा न रहने दे। इससे मानसिक तनाव पैदा होता है। 
- यदि किसी सदस्य को शराब या किसी अन्य नशे की आदत है तो उसे प्यार से समझाए। घर से नशा दूर होने से भी आपसी प्रेम बढ़ने लगता है। 
- दाम्पत्य जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए पांच गोमती चक्र को लाल सिन्दूर की डिब्बी में डालकर घर में रखे। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच आपसी कलह दूर होता है। 
- अगर परिवार के पुरुषों में मनमुटाव है तो इसे दूर करने के लिए कदम्ब के पेड़ की छोटी सी टहनी घर में रखें। इससे घर में सुख-शांति आती है।
- सोते समय अपने पलंग के नीचे एक लौटा जल भरकर रख दे। अगले दिन स्नान आदि व पाठ पूजा के बाद इस जल को पीपल के पेड़ में डाल दे। रविवार के दिन को छोड़कर बाकी सभी दिन इस कार्य को करना चाहिए।  इस कार्य को केवल परिवार के मुखिया के द्वारा ही किया जाना चाहिए। इससे परिवार में होने वाले अनायास झगडे और कलह दूर होने लगते है।

Created On :   17 Feb 2019 5:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story