दिव्यांका का डिजिटल डेब्यू, राजीव खंडेलवाल संग करेंगी रोमांस

दिव्यांका का डिजिटल डेब्यू, राजीव खंडेलवाल संग करेंगी रोमांस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स में डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे वेब सीरिज, शॉर्ट फिल्म्स में काम करने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। बीटाउन और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर चुके है, अब इन सितारों की इस फेहरिस्त में टीवी की चहेती बहू इशिता यानि की दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी जुड़ा गया है।"ये है मोहब्बतें" फेम दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरिज में डेब्यू करने जा रही हैं। दिव्यांका एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म AltBalaji की नई वेब सीरीज "शेफ" में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरिज में दिव्यांका एक्टर राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

दो शेफ की लवस्टोरी 

एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज "शेफ" में दिव्यांका त्रिपाठी मुख्य किरदार निभाने वाली हैं। इस वेब सीरीज पर काम भी शुरू हो गया है। इस सीरीज के साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। सीरीज को जया मिश्रा ने लिखा है। "शेफ" की कहानी लव स्टोरी होगी। इसकी कहानी कॉमेडी के साथ इमोशनल कर देने वाली होगी। एकता कपूर भी ट्वीट कर "शेफ" के बारे में बता चुकी हैं, कि ये सीरीज दो शेफ की लव स्टोरी पर बेस्ड होगी। मीडिया र‍िपोर्ट के मुताबिक, इस साल अक्‍टूबर में इस शो का आखिरी एप‍िसोड शूट क‍िया जाएगा और उसके बाद इसका अंत कर दिया जाएगा।

"हक" के बाद "शेफ" में राजीव

आपको बता दें, वेब सीरिज "शेफ" से दिव्यांका त्रिपाठी डिजिटल डेब्यू कर रही हैं, लेकिन राजीव खंडेलवाल इससे पहले AltBalaji की वेब सीरीज "हक" से में नजर आ चुके हैं, और एक बार फिर वह एकता कपूर की सीरीज से जुड़ने के लिए तैयार हैं।राजीव खंडेलवाल को आखिरी बार जी टीवी के लोकप्रिय टॉक शो, जज्बात में देखा गया था। इस शो को काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इस शो में बहुत सारे एक्ट्रर्स ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे खुलकर बात की थीं, दिव्यांका त्रिपाठी भी उन में से एक थीं। 
 

Created On :   20 Oct 2018 8:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story