मुख्यमंत्री से मिलेंगे डीजे ऑपरेटर, बैन हटाने की करेंगे मांंग

DJ operators are going to meet CM to remove the ban in Chandrapur
मुख्यमंत्री से मिलेंगे डीजे ऑपरेटर, बैन हटाने की करेंगे मांंग
मुख्यमंत्री से मिलेंगे डीजे ऑपरेटर, बैन हटाने की करेंगे मांंग

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। उत्सव-त्योहारों की शान बढ़ानेवाले DJ पर बैन लगाया गया है। पूर्व एसपी के आदेशों से यहां के सैकड़ों DJ चालकों पर भुखमरी का संकट आन पड़ा है। ऐसे में कुछ ही दिनों पूर्व यहां का सूत्र संभालने वाले नए एसपी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस बीच पीड़ित DJ संचालकों ने राज्य के मुख्यमंत्री से मिल कर अपना दुखड़ा सुनाने की तैयारी की है। 16 अगस्त को मुख्यमंत्री से मिल कर DJ सशर्त शुरू करने की मांग DJ संचालकों के संगठन द्वारा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक उत्सव में DJ बजाया जाता था। किंतु बीते दो वर्षो से चंद्रपुर जिले में गणेशोत्सव में DJ पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पाबंदी लगायी गयी है। चंद्रपुर में ही यह नियम क्यों? यह सवाल लेकर कई बार DJ संचालक पूर्व एसपी से मिले थे। परंतु इस पर कोई हल नहीं निकला। अब नए जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में महेश्वर रेड्डी ने सूत्र संभाला है। उनसे DJ संचालकों के साथ विविध गणेश उत्सव मंडलों को भी कई उम्मीदें है। इस बीच गणेशोत्सव में DJ शुरू रखने की मांग के परिप्रेक्ष्य में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने जिले के सभी गणेश मंडल व DJ संचालकों की संयुक्त बैठक भी ली है। बैठक में जिलाधिकारी व एसपी के साथ मुख्यमंत्री से भी इस बारे में चर्चा पर आम राय बनी। 

चंद्रपुर जिले में DJ पर पाबंदी लगायी गयी है। इससे गणेश मंडलों के पदाधिकारी व पीड़ित DJ संचालक खासे नाराज चल रहे हैं। दो साल से यह अन्याय मंडल व संचालक सह रहे हैं। मनसे के छात्र नेता राहुल बालमवार ने अब जाकर सभी गणेश मंडल व DJ संचालकों को एकत्रित कर इस DJ बंदी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का प्रयास किया है। विश्राम भवन में इस संदर्भ में बैठक हुई। बैठक में चंद्रपुरचा राजा गणेश मंडल समेत 25  मंडल व करिब 50  DJ संचालकों समेत 150  लोग उपस्थित थे। बैठक में शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने की नीति बनायी गयी। साथ ही उत्सवों में DJ बजाने की अनुमति नहीं मिली तो आंदोलन करने चेतावनी दी गई है।

एक बार जारी आदेश रद्द कर पाना मुश्किल 
DJ पर पाबंदी पर हमे निर्देश है। हमने इसका पालन कर पाबंदी लगायी है। इसे हटाना मुश्किल है। जो लोग DJ शुरू करने की मांग कर रहे हैं, उन्हे इस निर्णय की अपरिहार्यता समझायी जाएगी। 
(महेश्वर रेड्डी,  जिला पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर)

DJ बंदी का जताया विरोध
विश्रामभवन में गणेश मंडल व DJ संचालकों की हुई संयुक्त बैठक में चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से लादी DJ पाबंदी का विरोध किया गया। DJ शुरू करने एसपी व जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की भूमिका सभी ने ली है। साथ ही विविध प्रकार से मुहिम चलाने की बात भी कही गयी।

हस्ताक्षर व पोस्टकार्ड मुहिम
DJ शुरू करने व उत्सवों की शान बढ़ाने की मांग को प्रशासन से मनवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही पोस्टकार्ड लिख कर प्रशासन व सरकार को भेजे जाएंगे। इस माध्यम से मांग की तीव्रता से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। इस तरह का अभियान गणेश मंडल व DJ चालकों द्वारा संभवत: पहली बार ही चलाया जा रहा है। 

Created On :   8 Aug 2018 5:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story