डीजे ने म्यूजिक बजाने से किया मना तो कर दी पिटाई 

डीजे ने म्यूजिक बजाने से किया मना तो कर दी पिटाई 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी-विवाह या किसी फंक्शन पर अक्सर ही डीजे बजाने वाले को कई लोगों की फरमाइशें पूरी करनी पड़ती है। लोग तरह-तरह के गानों की डिमांड करते हैं और पसंद का गाना नहीं बजाने पर कई बार लोग डीजे से नाराज भी हो जाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में तो गाना बजाने से मना करने पर लोगों ने डीजे की पिटाई ही कर डाली।   

नियम के अनुसार रात के 10 बजे के बाद कोई भी लाउड म्यूजिक बजाना मना है। इसी नियम का पालन कर रहे डीजे ने आगरा में हो रहे एक शादी समाहरोह में रात को 10 बजे के बाद डीजे प्ले करने से मना कर दिया था। वहां आए लोगों को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने डीजे को ही पीट दिया। इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे नाराज लोगों ने म्यूजिक सिस्टम और डांस फ्लोर को तोड़ दिया। 

उत्तर प्रदेश के कन्ट्रोल बोर्ड गाइडलाइन्स के अनुसार रात के 10 बजे के बाद और सुबह के 6 बजे से पहले तेजी से म्यूजिक प्ले करने की मनाही है। इतना ही नहीं इस हादसे के तीन दिन पहले ही राज्य सरकार ने बच्चों के बोर्ड एग्जाम्स के कारण तेज आवाज में संगीत बजाने से मना किया था।  

Created On :   22 Feb 2018 10:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story