भोलेनाथ को प्रिय है ये मंत्र, करना है प्रसन्न तो करें जाप...

do jap of these mantra to pleasedlord Bhole Nath
भोलेनाथ को प्रिय है ये मंत्र, करना है प्रसन्न तो करें जाप...
भोलेनाथ को प्रिय है ये मंत्र, करना है प्रसन्न तो करें जाप...


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि भगवान शिव बडे़ ही भोले हैं। अपने भक्तों पर कृपा करने में ये जरा भी देरी नहीं करते। सावन माह में हम आपको कुछ मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से आप भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं... 

भगवान भोलेनाथ को "देवाधिदेव महादेव भोलेनाथ" नाम अतिप्रिय है। 

 

इस मंत्र से भगवान शिवजी को बिल्वपत्र समर्पण करना चाहिए...
दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनं पापनाशनम्| अघोरपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्||

 

पूजा के दौरान इस मंत्र के द्वारा उन्हें स्नान समर्पण करना चाहिए...
ॐ वरुणस्योत्तम्भनमसि वरुणस्य सकम्भ सर्ज्जनीस्थो| वरुणस्य ऋतसदन्यसि वरुणस्य ऋतसदनमसि वरुणस्य ऋतसदनमासीद्||

 

इस मंत्र के द्वारा अर्धनारीश्वर को धूप समर्पण करना चाहिए...
ॐ नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः सहस्त्राक्षाय च शतधन्वने च| नमो गिरिशयाय च शिपिविष्टाय च नमो मेढुष्टमाय चेषुमते च||

 

पूजा के दौरान इस मंत्र के द्वारा भगवान शिव को पुष्प समर्पण करना चाहिए...
ॐ नमः पार्याय चावार्याय च नमः प्रतरणाय चोत्तरणाय च| नमस्तीर्थ्याय च कूल्याय च नमः शष्प्याय च फेन्याय च||

 

भगवान शिव की पूजा करते समय इस मंत्र के द्वारा उन्हें यज्ञोपवीत समर्पण करना चाहिए...
ॐ ब्रह्म ज्ज्ञानप्रथमं पुरस्ताद्विसीमतः सुरुचो वेन आवः| स बुध्न्या उपमा अस्य विष्ठाः सतश्च योनिमसतश्च विवः||

 

इस मंत्र के द्वारा भगवान भोलेनाथ को गंध समर्पण करना चाहिए...
ॐ नमः श्वभ्यः श्वपतिभ्यश्च वो नमो नमो भवाय च रुद्राय च नमः| शर्वाय च पशुपतये च नमो नीलग्रीवाय च शितिकण्ठाय च||

 

इस मंत्र के द्वारा भगवान चन्द्रशेखर को नैवेद्य अर्पण करना चाहिए...
ॐ नमो ज्येष्ठाय च कनिष्ठाय च नमः पूर्वजाय चापरजाय च| नमो मध्यमाय चापगल्भाय च नमो जघन्याय च बुधन्याय च||

 

पूजन के दौरान इस मंत्र से भगवान शिव को ताम्बूल पूगीफल समर्पण करना चाहिए...
ॐ इमा रुद्राय तवसे कपर्दिने क्षयद्वीराय प्रभरामहे मतीः| यशा शमशद् द्विपदे चतुष्पदे विश्वं पुष्टं ग्रामे अस्तिमन्ननातुराम्||

 

भोलेनाथ को इस मंत्र से सुगन्धित तेल समर्पण करना चाहिए...
ॐ नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः सहस्त्राक्षाय च शतधन्वने च| नमो गिरिशयाय च शिपिविष्टाय च नमो मेढुष्टमाय चेषुमते च||

 

भगवान भोलेनाथ को इस मंत्र के द्वारा दीप दर्शन कराना चाहिए...
ॐ नमः आराधे चात्रिराय च नमः शीघ्रयाय च शीभ्याय च| नमः ऊर्म्याय चावस्वन्याय च नमो नादेयाय च द्वीप्याय च||

Created On :   30 July 2017 10:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story