आपका भी है किसी से पारलौकिक रिश्ता ? मिलेंगे ये संकेत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर में हमें बहुत से लोग मिलते हैं, आप स्वयं अपनी दिनचर्या को देखेंगें तो यह पता कर पाएंगे कि आपने अभी तक ना जाने कितने ही चेहरे देखे होंगे पर उनमें से कुछ लोग आपको याद रह गए होंगे। वहीं कुछ ऐसे भी होंगे जो आपको बिल्कुल भी याद नहीं आ रहे होंगे। लेकिन इन सभी में से कुछ ऐसे या कोई खास अवश्य होगा जिनके साथ होने का अहसास कुछ खास होता है। जरूरी नहीं कि वो व्यक्ति आपका प्रेमी या जीवनसाथी ही हो, वह कोई भी हो सकता है, किसी भी रिश्ते से आपसे जुड़ सकता है। ये वो व्यक्ति होता है जिनके साथ समय कैसे कटता है, पता ही नहीं चलता, आपको हमेशा सकारत्मक ही अनुभव होता है और उनके साथ आप बहुत सुरक्षा का अनुभव कर पाते हैं।
कॉस्मिक कनेक्शन
इसे कॉस्मिक कनेक्शन कहा जाता है। उनका संबंध आपसे नहीं आपकी आत्मा से होता है। लेकिन कई बार ये रिश्ते दुविधा में भी डालते हैं, आप समझ नहीं पाते कि आपका उनके साथ कैसा रिश्ता है। क्या आपका भी किसी के साथ ऐसा कनेक्शन है.... इस बात का पता कुछ संकेतों के माध्यम से लगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे जो यह बताने के लिए काफी है कि आपका ‘उनके’ साथ सुपरनैचुरल यानि अलौकिक रिश्ता है।
जरुरी नहीं आसपास हों
उनका अहसास करने के लिए ये बिल्कुल जरूरी नहीं कि वो आपके आसपास हों। उनके दूर होने पर भी आपको उनके अपने पास होने का अहसास होता है। आप भले ही साथ न हों, लेकिन आपको कई बार ऐसा लगता होगा कि वो आपको आवाज लगा रहे हैं, आपको याद करते या पुकारते हैं।
सुखद सपने
वो भले ही आपके साथ ना हों, लेकिन आप वह जान जाते हैं कि इस समय वो क्या सोच रहे हैं, उनके मस्तिष्क में क्या चल रहा है। उनके मूड और परेशानियों से जितना वो प्रभावित होते हैं उतने या उससे भी ज्यादा आपको उसका प्रभाव पड़ता है। वो आपको बताए या ना बताए आप यह जान जाते हो कि वो परेशान हैं या उन्हें कोई बीमारी है। सपने तो हर कोई देखता है, आप भी देखते होंगे। लेकिन आपको अधिकांशत: सपने में वही व्यक्ति दिखता है और आपके वो सपने बहुत सुखद भी होते हैं।
कई बार ऐसा होता है कि आप साथ बैठते तो हैं लेकिन आप दोनों के बीच कोई बात नहीं होती। फिर भी वो समय आपके लिए सबसे ज्यादा सुकून का होता है। उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं, ये बात आप बिना उनके बताए जान जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसी ही घटनाएं घटित होती हैं तो समझ लीजिए जो व्यक्ति अभी-अभी आपके मन में आया है, उसके साथ आपका कोई ना कोई कॉस्मिक,पारलोकिक या अलौकिक संबंध जरूर है।
Created On :   20 March 2019 11:14 AM GMT