क्या जानते हैं आप कॉकरोच के दूध पीने के क्या हैं फायदे?

Do you know what are the benefits of drinking cockroach milk?
क्या जानते हैं आप कॉकरोच के दूध पीने के क्या हैं फायदे?
क्या जानते हैं आप कॉकरोच के दूध पीने के क्या हैं फायदे?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गाय, भैंस, बकरी के दूध के बारे में तो सबने सुना है, इसके फायदों के बारे में भी आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि कोई कीट-पतंगा भी दूध देता है और सुनिए आज हम जिस कीट की बात करने जा रहे हैं, अगर उसका दूध पिया जाए तो गाय के दूध से भी ज्यादा पौष्टिक तत्व मिलेंगे आपको। जी हां हम बात कर रहे कॉकरोच के दूध की। जानिए पूरी रिपोर्ट क्या है जिसे खुद भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने साबित किया है।   

कॉकरोच जो हमारे घरों में और घरों के आस पास देखा जा सकता है, आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आसानी से देखा जाने वाला कॉकरोच जिससे हम दूर भागते हैं, वो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद भी हो सकता है। आपको पता नहीं होगा और शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कॉकरोच एक ऐसी प्रजाति है जो दूध देती है। कॉकरोचों में यही एक ऐसी प्रजाति है जो अंडे नहीं देती बल्कि बच्चे पैदा करती है। इसके दूध में बाकि जानवरों के मुकाबले काफी ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। विश्व में ऐसे कई देश हैं जहां लोग कॉकरोच के दूध का सेवन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में यह बड़ा बाजार बनकर उभरने वाला है।

भारतीय वैज्ञीनिक सुब्रमण्यम रामाश्र्वमई ने यह खोज की है। कॉकरोचों पर किए जा रहे रिसर्च में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कॉकरोच एक ऐसी प्रजाति है जिसे विज्ञान की दुनिया "डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा या पैसिफिक कॉकरोच" के नाम से जाना जाता है। पैसिफिक बीटल कॉकरोच प्रजाति के कॉकरोच हैं जो बच्चे पैदा करती है। इस प्रजाति के बच्चे हमेशा जवान रहते हैं। हमें हमारी रिसर्च में इसकी हैरान करने वाली रिपोर्ट मिली। पैसिफिक बीटल कॉकरोच प्रजाति के कॉकरोच हमेशा जवान रहने का राज उसकी मां के दूध में होता है। वह जो दूध अपने बच्चों को पिलाती है, उसमें गाय के दूध से भी चार गुना ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। रिपोर्ट में पता चला है कि इस प्रजाति के कॉकरोच के दूध में पैसीफिक बीटल होता है, जिसका प्रयोग प्रोटीन सप्लीमेंट के रुप में भी किया जाता है। 

अब तो आप जान चुके हैं कि कॉकरोच का दूध गाय के दूध से अधिक पोष्टिक और चार गुना ज्यादा फायेदेमंद होता है, लेकिन कॉकरेच के दूध में ऐसा क्या होता है कि जो वो इतना लाभकारी होता है। सुब्रमण्यम ने बताया कि कॉकरोच के दूध में प्रोटीन क्रिस्टल नाम का एक धातू मिला होता है जो इसको पावरफुल बनाता है। सुब्रमण्यम ने बताया कि इसके धीरे धीरे सेवन से इंसान को लंबे समय तक लाभ मिलता है। यह एक तरह का शरीर में प्रोटीन सप्लीमेंट में काम करता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। प्रोटीन क्रिस्टल को एक प्रकार का भोजन कह सकते हैं, जिसमें प्रोटीन, फैट और चीनी मिलाया जाता है। इंसानों के लिए यह संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। 

 


 

Created On :   22 Feb 2019 11:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story