जानिए भारत में एक महीने पहले क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे?

जानिए भारत में एक महीने पहले क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे?

डिजिटल डेस्क। कहते हैं कि एक गुरु के बिना किसी भी लक्ष्य तक पहुंच पाना संभव नहीं है। जैसे दिया जलकर अंधेरे को दूर करता है, ठीक वैसे ही गुरु भी खुद जलकर छात्रों की जिंदगी को रोशन करता है। गुरु ही आपको जिंदगी जीने का तरीका और उसमें आने वाली मुश्किलों से लड़ने के बारे में बताता है। यही वजह है कि सैकड़ों साल पहले की कई कहानियां ऐसी हैं, जिसमें गुरु और शिष्य के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती के साथ बताया गया है। इसमें सबसे बड़ा उदारहरण एकलव्य का है, जिसने गुरु दक्षिणा के तौर पर द्रोणाचार्य को अपना अंगूठा दे दिया था। यही वजह है कि भगवान से पहले गुरु का नाम लिया जाता है। हर साल 5 सितंबर को भारत में टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। जबकि इंटरनेशनल टीचर्स डे ठीक एक महीने बाद यानी कि 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। भारत में इसे एक महीने पहले मनाने की वजह देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हैं। दरअसल, डॉ. सर्वपल्ली का जन्म 5 सितम्बर को हुआ था। उनके सम्मान में ही 5 सितंबर को भारत में टीचर्स डे मनाया जाता है। वे राष्ट्रपति होने के साथ-साथ एक शिक्षक भी थे। 
 
 

 

 

Created On :   4 Sep 2018 7:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story