वॉयस ऑफ डोग्रास ने लंदन में प्रदर्शन कर पाक से फायरिंग बंद करने की मांग की

वॉयस ऑफ डोग्रास ने लंदन में प्रदर्शन कर पाक से फायरिंग बंद करने की मांग की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रमजान के पवित्र महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में सीमापार की ओर से पाकिस्तान द्वारा लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसके विरोध में एक सामाजिक संगठन वॉयस ऑफ डोग्रास ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। वॉयस ऑफ डोग्रास ने यह विरोध लंदन में पाकिस्तानी उच्च आयोग के सामने किया। प्रदर्शनकारियों ने गोलीबारी में मारे गए बच्चे की पोस्टर फोटो को हाथों में लेकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युद्धविराम करने की मांग की है। 

 

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा, "मैं पाकिस्तान के अधिकारियों से हमारी सीमाओं पर खून बहने से रोकने का अनुरोध करता हूं। हमारे लोगों को मारना बंद करो। अगर आप (पाकिस्तान) आठ वर्ष की हत्या से परेशान नहीं हैं, तो यह वास्तव में शर्मनाक है।"

 

 

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे पाकिस्तान के खिलाफ कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी आवाज उठाएंगे और कहेंगे कि पाकिस्तान एक आतंकवादी राज्य है। पाकिस्तान छोटे हथियारों की आग और भारी क्षमता वाले हथियार दोनों का उपयोग कर जीवन और संपत्ति दोनों को व्यापक नुकसान पहुंचा रहा है। 

 

Image result for जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की गोलीबारी में 8 महीने के बच्चे की मौत, 6 जख्मी

 

बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में सीमा चौकियों और गांवों को मोर्टार के गोलों और छोटे हथियारों से निशाना बनाया था। जिसमें एक 8 महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि 6 लोग जख्मी हो गये थे। घायलों में एक विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Created On :   26 May 2018 7:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story