कर्नाटक में नाटक जारी, पांच कांग्रेस विधायक छोड़ सकते हैं साथ!

Drama in Karnataka, five Congress MLAs are preparing to leaving government
कर्नाटक में नाटक जारी, पांच कांग्रेस विधायक छोड़ सकते हैं साथ!
कर्नाटक में नाटक जारी, पांच कांग्रेस विधायक छोड़ सकते हैं साथ!
हाईलाइट
  • कांग्रेस और जेडीए के सामने सरकार बचाने की चुनौती
  • गुरुग्राम की आईटीसी होटल के बाहर टाइट सिक्योरिटी
  • भाजपा का दावा जल्द ही गिर जाएगी सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी नाटक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां प्रदेश में कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार के सामने सत्ता बचाने की चुनौती लगातार बनी हुई है। मंगलवार को गठबंधन के दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लिए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के 5 विधायक भी अपना समर्थन वापस ले सकते हैं। एक तरफ प्रदेश के सत्ता प्रमुख कुमार स्वामी ने साफ किया है कि दोनों विधायकों के जाने के बाद भी सरकार स्थिर रहेगी, तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन में सरकार गिरने का दावा किया है। 

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही अपने अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने की प्रयास में हैं। भाजपा ने इन्हीं कोशिशों के चलते अपने 104 विधायकों को गुरुग्राम के ITC होटल में रुकवाया है, जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन होटल के बाहर लगातार जारी है। काफी बड़ी संख्या में विधायकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी होटल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। कार्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमार स्वामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सभी कांग्रेस विधायकों से मेरी लगातार बातचीत जारी है और प्रदेश में गठबंधन को कोई भी खतरा नहीं है। गौरतलब है कि समर्थन लेने वाले दोनों निर्दलीय विधायक प्रदेश केबिनेट में अनदेखा किए जाने के कारण सरकार से नाराज चल रहे थे।

 

कांग्रेस ने बुलाई सीएलपी बैठक

 


बीजेपी का दावा - दो दिन में गिरेगी सरकार
प्रदेश में 104 सीटों पर विजयी होने के बाद भी सत्ता से वंचित रही भाजपा सरकार पर जुबानी हमले करती जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर गलत तरीके से सरकार बनाने का आरोप लागाया। कर्नाटक में सियासी ड्रामे के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि यह सरकार दो दिन में गिर जाएगी।

कांग्रेस का पलटवार
प्रदेश में कांग्रेस और जेडिएस की गठबंधन सरकार गिरने के कयासों का कांग्रेस ने खंडन किया है। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि हमारी सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी, हमारे सारे विधायक एक साथ हैं। वेणुगोपाल ने भाजपा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की डर्टी ट्रिक्स से सरकार बनती तो विधानसभा चुनावों जरूरत ही नहीं होती, बीजेपी का जल्द ही भांडा फूटेगा।

Created On :   16 Jan 2019 7:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story