नागपुर के बर्डी मेट्रो स्टेशन पर नशे में धुत शराबी नाचने लगा, सुरक्षा व्यवस्था की खुली कलई

Drunker started dance on Birdi metro station of Nagpur, question on security
नागपुर के बर्डी मेट्रो स्टेशन पर नशे में धुत शराबी नाचने लगा, सुरक्षा व्यवस्था की खुली कलई
नागपुर के बर्डी मेट्रो स्टेशन पर नशे में धुत शराबी नाचने लगा, सुरक्षा व्यवस्था की खुली कलई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बर्डी के मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त यात्री घबरा गए, जब एक शराबी नशे में धुत होकर वहा पहुंच गया। सुरक्षा गार्ड से नजर बचाते हुए बिना टिकट वह मेट्रो ट्रेन तक पहुंच गया था। इससे पहले की उसकी वजह किसी को कोई परेशानी होती, किसी यात्री ने सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद शराबी को पकड़कर बाहर निकाला गया। शराबी का बिना टिकट प्लेटफार्म तक पहुंचना मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। 

नशेड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया

बर्डी से खापरी के बीच में हाल ही में कमर्शियली मेट्रो चलाई जा रही है। जिसमें दिन ब दिन घूमने के शौकिनों की उपस्थिति देखने को मिल रही है। गुरुवार को इसी तरह स्टेशन पर खापरी जाने के लिए यात्री पहुंचे थे। मेट्रो आने के पहले सभी प्लेटफार्म पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अचानक सुरक्षा गार्ड की नजर से बचते हुए एक शराबी प्लेटफार्म तक पहुंच गया। यात्रियों के बीच में जाकर वह नाचने लगा। इससे पहले कि किसी यात्री को उससे कोई दिक्कत होती सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद नशेडी को बाहर का रास्ता दिखाया गया। 
 

Created On :   14 March 2019 4:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story