VIDEO: बस में छात्रा के सामने मास्टरबेशन, पीड़िता की मदद के लिए नहीं आया कोई

DU student lodges FIR against a man for molesting her in a bus
VIDEO: बस में छात्रा के सामने मास्टरबेशन, पीड़िता की मदद के लिए नहीं आया कोई
VIDEO: बस में छात्रा के सामने मास्टरबेशन, पीड़िता की मदद के लिए नहीं आया कोई

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से एक शख्स ने बस में न केवल छेड़खानी की, बल्कि उसके सामने मास्टरबेशन भी किया। पीड़िता के मदद मंगाने पर किसी ने भी उसकी मदद नहीं। जिसके बाद पीड़िता ने उसका वीडियो बना लिया। 

बताया जा रहा है कि घटना 7 फरवरी की है। जब दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। उसी दौरान बस में सवार एक शख्स उससे छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वो बार-बार अपनी कोहनी से मुझे छूने की कोशिश भी कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके सामने ही मास्टरबेशन शुरू कर दिया। जिसके बाद वो हैरान रह गई। इसके बाद मैंने उसका वीडियो बनाने का फैसला किया ताकि लोगों तक उस शख्स की सच्चाई पहुंच सके। पीड़िता ने बताया कि वीडियो बनाने के बाद उसने बस में सवार लोगों से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। पीड़िता ने उस शख्स पर भी नाराजगी दिखाई, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 


महिला आयोग के दखल के बाद मामला दर्ज

पीड़िता का कहना है कि उसने जो वीडियो बनाया था उसे दिल्ली के सीएम ऑफिस,दिल्ली पुलिस, पुलिस आयुक्त, महिला आयोग को ट्विटर पर टैग किया था, लेकिन महिला आयोग के अलावा किसी ने भी उससे संपर्क नहीं किया। महिला आयोग के दखल के बाद आखिरकार वसंत विहार थाना में केस दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसकी तलाश की जा रही है। 

कई केस आ चुके हैं सामने 

इससे पहले अक्टूबर महीने में भी दिल्ली में एक ट्रेन के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया था। जब दिल्ली से देहरादून जा रही नंदा देवी एक्सप्रेस  में एक शख्स नाबालिग लड़की को देखकर चलती ट्रेन में हस्तमैथुन करने लगा था, जिसका वीडियो खुद उस लड़की ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। बाद में प्रायवेसी पॉलिसी के तहत फेसबुक से हटा लिया गया था। वहीं मुंबई में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। आरोपी मरीन ड्राइव पर महिलाओं के एक ग्रुप के सामने हस्तमैथुन कर रहा था। जिसमें आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया था।

Created On :   13 Feb 2018 8:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story