बुर्ज अल अरब : समंदर की बीचों-बीच लग्जरी होटल में खाने का मजा

बुर्ज अल अरब : समंदर की बीचों-बीच लग्जरी होटल में खाने का मजा

डिजिटल डेस्क, दुबई। कल्पना कीजिए, आप पानी से घिरे कांच के बने एक रेस्तरां में अपने किसी खास के साथ बैठे हों! दुनिया के कोने-कोने से लाया हुआ भोजन आपके सामने लगा हुआ हो और कुछ दूरी पर तैरती हुई मछलियां आपको लुभा रही हों। सब एक सपने से जैसा लगता है। पर सच तो यह है कि दुनिया में ऐसी जगह मौजूद है, जहां आपके सपने सच होते मालूम पड़ते हैं। जी हां दुबई का बुर्ज अल अरब एक ऐसी ही जगह है, जहां आपकी कल्पना के सारे नमूने देखने को मिलते हैं। यह होटल दुबई का सबसे शानदार होटल माना जाता है। आज हम ऐसे ही एक खास और दुनिया के तीसरे सबसे लक्जरी "बुर्ज अल अरब" होट्ल के बारे में बताने जा रहे है। अब बात निकल ही गई है इस लक्जरी होटल कि तो चलिए नजर डालते है आलीशान बुर्ज अल अरब की खासियत पर।

तीसरी सबसे ऊंची होटल के तौर पर है मशहूर

इस होटल के रेस्तरां इसे खास बनाते हैं। जमीन से 660 फीट ऊंचे इसके रेस्तरां का नाम अल मुन्तहा है। यहां आप समुद्री जीवन को देखते हुए खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। कहते हैं कि यहां मौजूद एक्वेरियम में 9,90,000 लीटर पानी रखने की क्षमता है।  बुर्ज अल अरब जुमेराह समुद्र तट से एक कृत्रिम द्वीप 280 मीटर पर स्थित है और यह एक निजी घुमावदार पुल द्वारा मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ है। 

ये भी पढ़ें- ये है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, इसके नाम है इतने रिकॉर्ड्स जिन्हें जानकर हैरान हो जाएंगे आप  

टापू पर बना है ये होटल

अगर इसकी बनावट की बात की जाये तो यह एक जहाज के पाल की तरह दिखता है। इसकी जमीन के ऊपर 210 मीटर की ऊँचाई पर छत के पास एक हेलीपैड है। बुर्ज अल अरब में 56 मंजिलें हैं। जो 202 बेडरुम को समायोजित करता है।  जहां छोटे कमरों का साइज लगभग 1,820 वर्ग फुट है, वहीं बड़े कमरों का आकार है 8,400 वर्ग फुट है। यहां पर एक लाउन्ज भी है, जिसकी दीवारों पर कुछ कलाकारी की गई है जो आकाशगंगा की तरह नजर आता है। इसके लिए यहां पर 29,000 क्रिस्टल का प्रयोग किया गया है।

एक रात बिताने के 15 लाख रुपये

ये होटल दुनिया के सबसे मंहगे होटलों में शुमार है। इसमें एक रात गुजारने की कीमत 15 लाख रुपये है। बता दें बुर्ज अल अरब दुबई शहर के अंदर नहीं, बल्कि उसके बाहर बना हुआ है। यह दुबई से जुड़े हुए एक छोटे से टापू पर बनाया गया है। शहर और इस टापू के बीच एक छोटा सा पुल भी बनाया गया है। यह पुल इस होटल तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है।

साल 1999 में बनकर तैयार 

होटल के निमाण की बात की जाये तो 1994 के आसपास इसका निर्माण कार्य शुरु किया गया था। इसको बनाने में पांच साल लगे थे। 1999 में यह बनकर तैयार हो पाया था। इस होटल में लोगों की सुविधा के लिए 18 लिफ्ट हर समय चलती रहती हैं। इस पूरी बिल्डिंग का डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट टॉम राईट ने तैयार किया था। बुर्ज अल अरब प्रोजेक्ट का शुरूआती नाम भी दुबई शिकागो बीच होटल था। बाद में अरब के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन रशीद ने इसको बदलकर बुर्ज अल अरब कर दिया था।

Created On :   25 Jan 2018 6:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story