मुंबई में बारिश का असर: रेल यातायात प्रभावित

Due to heavy rains in mumbai many trains service affected
मुंबई में बारिश का असर: रेल यातायात प्रभावित
मुंबई में बारिश का असर: रेल यातायात प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुंबई मंडल के घाट सेक्शन में दुर्घटना होने और भारी बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित हुई हैं। 2 जुलाई को मध्य रेल नागपुर मंडल से चलने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई से चलने वाली ट्रेन नंबर-12261 हावड़ा दुरंताे एक्सप्रेस, 12105 गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस, 12809 हावड़ा मेल एक्सप्रेस, 12139 नागपुर-सेवाग्राम एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छूटने वाली 12101 हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, 18029 शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस 2 जुलाई को रद्द कर दी गई। हावड़ा से चलने वाली 12262 मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस और 12810 मुंबई मेल बुधवार को रद्द रहेंगी।

यह ट्रेनें प्रभावित

1 जुलाई को नागपुर से चलने वाली गाड़ी  संख्या-12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस भुसावल रेलवे स्थानक पर शार्ट टर्मिनेटेड की गई। गाड़ी संख्या-12889 भुवनेश्वर-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 जुलाई को भुवनेश्वर से चलने वाली गाड़ी मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेटेड की गई। वहीं, गाड़ी संख्या 12879 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 जुलाई बुधवार को मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल की जगह मनमाड़ से भुवनेश्वर जाएगी।

यह है स्थिति

11402 नागपुर-मुंबई नंदीग्राम वाया नांदेड़ 1 जुलाई को नागपुर से चली, नाशिक में रोकी गई। 
11401 मुंबई-नागपुर नंदीग्राम वाया नांदेड़ 2 जुलाई को मुंबई के बजाय नाशिक से चली। 
12106 गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस 1 जुलाई को गोंदिया से चली तथा नाशिक में रोकी गई। 
12290 नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस 1 जुलाई को नागपुर से चली तथा नाशिक में रोकी गई।
12290 नागपुर-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस 1 जुलाई को नागपुर से चली तथा कर नाशिक में रोकी गई। 

वाया नागपुर ट्रेनाें में बदलाव

मंगलवार को भी मुंबई से वाया नागपुर चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया गया था। कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया। 2 जुलाई को निकलने वाली कुछ गाड़ियों को री-शेड्यूल कर बुधवार (3 जुलाई) को चलाया जाएगा। 
12188 मुुंबई-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 6.50 पर निकलेगी।
12289 मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस मंगलवार रात 1 बजे रवाना हुई।
22943 पुणे-इंदौर एक्सप्रेस मंगलवार रात 12.25 निकली। 
12137 मुंबई-फिरोज पंजाब मेल कैंसल कर भुसावल से चलाई गई। 
11061 एलटीटी-दरभंगा एक्सप्रेस बुधवार 3 जुलाई को सुबह 7 बजे चलेगी।
11071 एलटीटी-वाराणसी कामयानी एक्सप्रेस मंगलवार रात 12.05 पर चली।
12141 एलटीटी-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस बुधवार 3 जुलाई को सुबह 11.30 बजे रवाना हुई।

Created On :   3 July 2019 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story