महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर आबकारी विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Due to this reason increased surveillance on Maharashtra Gujarat border
महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर आबकारी विभाग ने बढ़ाई निगरानी
महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर आबकारी विभाग ने बढ़ाई निगरानी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुजरात चुनाव के चलते महाराष्ट्र उत्पाद शुल्क विभाग ने दोनों राज्यों की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। आशंका है कि चुनाव के दौरान राज्य से भारी मात्रा में शराब अवैध रुप से गुजरात ले जाई जा सकती है। बता दें कि गुजरात में शराब बंदी है। उत्पाद शुल्क विभाग ने छापेमारी भी तेज कर दी है साथ ही मौजूदा चेक पोस्ट (निगरानी चौकियों) पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। उत्पाद शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान निगरानी बढ़ाना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। 

अधिकारियों को इस बात की आशंका
गुजरात और महाराष्ट्र की साझा सीमा काफी लंबी है। इसलिए अधिकारियों को आशंका है कि सस्ती शराब मंहगे ब्रांड के बोतलों में भर कर बेंची जा सकती है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन सस्ती शराब के चलते कोई हादसा भी हो सकता है, इसीलिए निगरानी बढ़ाई गई है जिससे अवैध और नकली शराब पकड़ी जा सके। महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर फिलहाल दो चेक पोस्ट हैं। इसमें से एक राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर ठाणे जिले के अच्छाड में है, जबकि दूसरा राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर नंदुरबार जिले की नवापुर तहसील में है। इसके अलावा भी उत्पाद शुल्क विभाग जांच के लिए अस्थायी चौकियां भी बनाएगा।

आदर्श आचार संहिता लागू
गुजरात में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसलिए अब निजी वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। अधिकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान शराब की तस्करी शुरू हो जाती है। इसलिए 24 घंटे निगरानी जरुरी हो जाता है। अधिकारी ने बताया कि सीमा के नजदीक स्थित शराब की दुकानों पर भी निगरानी रखी जा रही है कि कहीं चुनाव के दौरान खपत में सामान्य से ज्यादा तेजी तो नहीं आई। उत्पाद शुल्क विभाग ने चुनाव आयोग को भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी है। 
 

Created On :   30 Nov 2017 4:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story