छग : फिल्म 'नायक' की तरह पार्षद ने की एक दिन का सीएम बनाने की मांग

Durg congress councillor prakash demands to make cm for one day
छग : फिल्म 'नायक' की तरह पार्षद ने की एक दिन का सीएम बनाने की मांग
छग : फिल्म 'नायक' की तरह पार्षद ने की एक दिन का सीएम बनाने की मांग

डिजिटल डेस्क,रायपुर। फिल्म नायक तो आपको याद ही होगी। जिसमें एक्टर अनिल कपूर खुद को एक दिन का सीएम बनाने की मांग करते हैं और इस एक दिन में वो भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश की। ये फिल्मी वाकया असल जिंदगी में भी सामने आया है। जहां एक पार्षद ने सीएम से खुद को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

दरअसल ये मामला छत्तीसगढ़ का है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह के लोकसुराज अभियान में लोग समस्या और शिकायतें और सुझाव देते हैं। इसी अभियान के तहत दुर्ग जिले के कांग्रेसी पार्षद प्रकाश गीते ने प्रदेश की समस्याओं को खत्म करने के लिए एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है। उन्होंने दावा किया है कि वो एक दिन में प्रदेश के लोगों की सभी मांगें पूरी कर देंगे।

प्रकाश गीते वार्ड 42 कसारीडीह से कांग्रेसी पार्षद हैं। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि मुझे एक दिन का मुख्यमंत्री बना दिया जाए। मैं सबकुछ बदल दूंगा। गीते ने कहा कि नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में गदंगी और भ्रष्टाचार है। सड़कों से लेकर अन्य विकास कार्यों में सुधार की जरुरत है। कई जगह पर्याप्त शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बीमार है और शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश पिछड़ा है। राज्य में युवा बेरोजगार हैं। पार्षद ने दावा किया है कि अगर उनको एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले, तो वह प्रदेश की सभी समस्याओं को समाप्त कर देंगे। 

इसके अलावा लोरसुराज अभियान में दिए गए अपने आवेदन में गीते ने लिखा है कि "मुख्यमंत्रीजी, मैं युवा पार्षद हूं और मेरी सोच युवा है। मैं सिर्फ एक दिन में छत्तीसगढ़ को बदलने की ताकत रखता हूं। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप मुझे एक दिन का मुख्यमंत्री जरूर बनाएंगे।

क्या है लोकसुराज अभियान ?

लोकुसराज अभियान मुख्यमंत्री रमन सिंह का एक अभियान है। जिसके तहत राज्य की जनता अपनी समस्या, सुझाव और शिकायतें सीएम तक पहुंचाते हैं। सीएम जनता की समस्या को तुरंत निराकरण करते हैं। इसके अलावा लोगों की तरफ से आने वाले सुझावों पर भी चर्चा करते हैं।


 

Created On :   15 Jan 2018 2:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story