महाष्टमी से पूर्व जानें कब है मासिक दुर्गाष्टमी...

Durgashtami or Mahashtami or navratri 2018 Puja Dates Puja vidhi
महाष्टमी से पूर्व जानें कब है मासिक दुर्गाष्टमी...
महाष्टमी से पूर्व जानें कब है मासिक दुर्गाष्टमी...

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि में दुर्गा पूजा का महत्व सर्वविदित है, किंतु इसके अतिरिक्त भी दुर्गा पूजा के लिए दो नवरात्रि और आती हैं।इसके अतिरिक्त भी प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दुर्गा पूजा के उत्तम मानी गई है। प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को शक्ति पूजा के लिए विशेष माना गया है। यह दिन भी मां शक्ति की पूजाए व्रत उपवास के लिए श्रेष्ठ माना गया है। यह इस बार 23 फरवरी शुक्रवार को है। इसी दिन से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं। 

 

साधकों द्वारा विशेष अनुष्ठान

यह व्रत हालांकि सामान्य जनों द्वारा बहुत कम रखा जाता है, किंतु साधक विशेष अनुष्ठान, तंत्र साधना आदि के लिए इस दिन का चयन करते हैं। इस व्रत को धारण के लिए विशेष नियमों और पूर्ण विधि की आवश्यकता है। हालांकि सामान्य तौर पर भी आप व्रत धारण कर रहे हैं तो विशेषज्ञ का मार्गदर्शन अवश्य लें। 


चैत्र नवरात्रि, महाष्टमी पर पूजन सबसे श्रेष्ठ
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि रविवार 18 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक है। इसे महाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान राम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में दशहरा पर्व का महत्व है। परपंरागत रामलीला के पश्चात रामनवमीं पर भव्य झांकियां और जुलूस निकाला जाता है। महाष्टमी पर इस वर्ष भी दो तिथियों का संयोग है। अष्टमी और नवमीं तिथि एक ही दिन है। जिसकी वजह से एक बार फिर भक्तों के सामने असमंजस की स्थिति होगी। हालांकि दोनों ही दिनों पर पूजन व कन्याभोज का विशेष महत्व है। 
 

पूरे साल की दुर्गाष्टमी तिथियां

24 मार्च 2018     शनिवार     
 23 अप्रैल 2018     सोमवार    
 22 मई 2018     मंगलवार
 20 जून 2018     बुधवार     
 20 जुलाई 2018     शुक्रवार     
 18 अगस्त 2018     शनिवार     
 17 सितम्बर 2018     सोमवार    
 17 अक्टूबर 2018     बुधवार    
 16 नवम्बर 2018     शुक्रवार     
 15 दिसम्बर 2018     शनिवार

 

Created On :   19 Feb 2018 2:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story