बुक पढ़ाते-पढ़ाते दादी को मिला खजाना, रातों रात बनी करोड़पति

During teaching the book grandmother found the treasure in Canada
 बुक पढ़ाते-पढ़ाते दादी को मिला खजाना, रातों रात बनी करोड़पति
 बुक पढ़ाते-पढ़ाते दादी को मिला खजाना, रातों रात बनी करोड़पति

डिजिटल डेस्क, कनाडा। क्या कभी आपने सुना है कि कोई पढ़ाते-पढ़ाते अमीर बन गया हो? आप भी सोच रहे होंगे ये कैसा सवाल है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, बीते 3 अप्रैल को कनाडा में एक कपल्स ने 10 लाख कनाडाई डॉलर जीता है, जो करीब 5 करोड़ 16 लाख रुपये भारतीय रुपए होगा।

इनाम जीतने वाले कपल का नाम है निकोल पेडनॉल्ट और रॉजर लारोक। दरअसल, पेडनॉल्ट अपने पोते को स्कूल का होमवर्क करा रही थी, इसी दौरान उन्हें एक लॉटरी टिकट दिखी, जिसे दंपति ने 2018 में वैलेंटाइंस डे के मौके पर खरीदा था। इस लॉटरी से उन्होंने 10 लाख कनाडाई डॉलर जीता है, जिसे लोटो-क्यूबेक संगठन ने 3 अप्रैल को इन्हें दिया। बता दें कि लॉटरी मिलने के मामले में ये कपल काफी लकी रहे, क्योंकि इन्हें ऐसे मौके पर लॉटरी मिला है, जब इसकी वैधता खत्म होने के कुछ ही दिन बाकी रह गए थे। ऊपर से इस लॉटरी में उन्हें इतनी बड़ी रमक इनाम में मिली।

अभी हाल ही में लॉटरी का एक ऐसा ही मामला सामने आया था। ये मामला मैरीलैंड, यूएसए का था, जहां वनेसा वार्ड नाम की एक महिला को गोभी खरीदते-खरीदते लॉटरी का टिकट मिला, जिसे स्क्रैच किया। स्क्रैच करने पर उसने देखा कि वो इस लॉटरी के टॉप प्राइस जीत चुकी हैं। महिला को इस लॉटरी से 1.58 करोड़ मिला, जिसके बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   8 April 2019 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story