दिल्ली-NCR के बाद असम में भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

Earthquake hits near India-Nepal border, tremors felt in Delhi, Uttarakhand
दिल्ली-NCR के बाद असम में भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं
दिल्ली-NCR के बाद असम में भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के बाद रात करीब 22:19 बजे असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र असम के नागौन में जमीन से 30 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 रिकॉर्ड की गई थी। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इन झटकों के बाद घबराकर कई लोग अपने घरों से बाहर खुले स्थान पर आ गए।

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर पाया गया है। EMSC ने कहा शाम 7:30 बजे (स्थानीय समय) आए भूकंप का केंद्र 14 किलोमीटर की उथली गहराई पर स्थित था, जो दाईलेख जिले के उत्तर-पश्चिम में लगभग 87 किलोमीटर दूर है।

इससे पहले सोमवार को गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र भचाऊ के पास था। हालांकि इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। 

सितंबर में भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसस भूकंप का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान में हुआ था। पाकिस्तान में करीब 19 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हो गए थे।

भूकंप के कारण मीरपुर में सड़कें टूट गईं थी। कई कारें सड़कों पर गहरी दरार में गिर गईं थी। भूकंप का केंद्र जाटलान इलाके में 40 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 रिकॉर्ड की गई थी। 

 

 

Created On :   19 Nov 2019 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story