दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-पाकिस्तान भी हिले

Earthquake tremors felt in Delhi-NCR, Pakistan and Afganistan
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-पाकिस्तान भी हिले
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान-पाकिस्तान भी हिले
हाईलाइट
  • अफगानिस्तान
  • पाकिस्तान और पूर्वी उज्बेकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए।
  • दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वत था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम करीब 5.30 बजे यह झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वत था। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पूर्वी उज्बेकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के पुंछ जिले में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं।

दिल्ली समेत इस्लामाबाद और पेशावर के लोग सोशल मीडिया पर भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दे रहे हैं।

Created On :   2 Feb 2019 1:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story