27 जुलाई को पड़ेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण, जानिए प्रभाव

Eclipse 2018: Longest Lunar Eclipse of Century Occurs July 27
27 जुलाई को पड़ेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण, जानिए प्रभाव
27 जुलाई को पड़ेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण, जानिए प्रभाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 27 जुलाई 2018 को इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। 27 और 28 जुलाई की मध्य रात्रि में लगने वाले ग्रहण में करीब 3 घंटे 55 मिनट का खग्रास चंद्रग्रहण होगा। इसे पूरे देश में देखा जा सकेगा। 104 साल बाद ये संयोग बन रहा है।

भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर क्षेत्र में देखा जा सकेगा। ग्रहण 27 जुलाई की रात्रि में 11 बजकर 45 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की आधी रात को 2 बजकर 40 मिनट पर होगा। इससे पहले 31 जनवरी को इस साल पूर्ण चन्द्रग्रहण लगा था। जिसमें करीब 1 घंटे 16 मिनट का खग्रास था।

चन्द्रग्रहण शुरू होने से अंत होने तक का समय लगभग 4 घंटे का रहेगा। खगोल वैज्ञानिक मान रहे हैं कि यह 21वीं सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण होगा। इस चंद्रग्रहण को पूरे भारत में देखा जा सकता है।

यह चंद्र ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा मकर राशि में लगेगा। उत्तराषाढ़ा सूर्य का नक्षत्र है, अतः इस नक्षत्र से संबंधित सभी राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वैसे हर राशि पर इसका प्रभाव भिन्न-भिन्न होगा। आइये आपको बताते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

 


मेष 

पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में भय बना रह सकता है। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

 


वृषभ 

मानसिक तनाव रह सकता है। प्रेम जीवन में किसी तरह का विवाद हो सकता है। संतान को किसी प्रकार के शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

 


मिथुन 

शत्रुओं से किसी तरह का खतरा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आय के साथ-साथ व्यय में भी बढ़ोत्तरी होगी और इस कारण आपकी आय भी सामान्य रहेगी।

 


कर्क 

जीवनसाथी से मतभेद होने के कारण आपका वैवाहिक जीवन थोड़ा अशांत रह सकता है। वहीं व्यापार में साझेदार के साथ विवाद होने की संभावना है।

 


सिंह 

यात्रा से आपको थकान हो सकती है। आर्थिक विषयों में धन हानि होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आपको किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है।

 


कन्या 

मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रह सकती है। आमदनी की अपेक्षा खर्च ज्यादा हो सकता है। कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको जमकर मेहनत करनी पड़ सकती है।

 


तुला 

जीवन में अशांति और अस्थिरता बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। माता जी की सेहत भी कमजोर रह सकती है, इसलिए उनका ख्याल रखें।

 


वृश्चिक 

आप नौकरी-व्यवसाय में तरक्की करेंगे। धन लाभ के भी योग हैं। कार्यस्थल पर पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने प्रत्येक कार्य को अच्छी तरह से करेंगे।

 


धनु 

मानसिक तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधान रहें, आपको धन हानि हो सकती है। काम अथवा व्यवसाय के चलते घर से सुदूर भी जाना पड़ सकता है।

 


मकर 

वाहन चलाते समय सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आपकी सेहत कमजोर रह सकती है। मानसिक तनाव सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है अतः अकारण ही चिंता न करें।

 


कुंभ 

परिवार में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। परिजनों के बीच मनमुटाव देखने को मिल सकता है। धन हानि होने की संभावना है। व्यर्थ की चिंता न करें अन्यथा आपका स्वस्थ भी बिगाड़ सकता है।

 


मीन 

आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। भाई-बहनों को किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। इस अवधि में आपका साहस और मनोबल बढ़ेगा।
 

Created On :   30 Jun 2018 10:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story