पाठ्यक्रमों में एडमिशन और सीटों से अनजान डीटीई  

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पाठ्यक्रमों में एडमिशन और सीटों से अनजान डीटीई  

डिजिटल डेस्क,नागपुर। नागपुर विभाग में जारी इंजीनियरिंग, एमबीए, फार्मेसी, एमसीए जैसे पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में नागपुर विभागीय तकनीकी शिक्षा संचालनालय और प्रभारी सह-संचालक डॉ.सी.एस.थोरात पूरी तरह अनजान हैं। नागपुर में उक्त पाठ्यक्रमों के कितने कॉलेज और सीटें हैं? कैप का पहला राउंड पूरा हो जाने के बाद कितने प्रवेश हुए? इसकी कोई जानकारी सह-संचालक और कार्यालय के अन्य अधिकारियों को नहीं है। संवाददाता द्वारा कई दिनों तक और कई स्तरों तक संपर्क करने के बाद भी कार्यालय का कोई भी अधिकारी इसकी ठीक जानकारी नहीं दे पाया। बताया गया कि उनके खुद के पास अभी तक सीईटी सेल से जानकारी नहीं आई है, ऐसे में वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी नहीं दे सकते।

पिछले वर्ष की ही जानकारी

विभागीय कार्यालय से नागपुर में उपलब्ध पाठ्यक्रम, कॉलेजों और सीटों की जानकारी मांगने पर कोई भी इस वर्ष की अपडेटेड जानकारी नहीं दे सका। उनके पास पिछले वर्ष की जानकारी उपलब्ध नजर आई। जिसमें बीई में 19930, एमबीए में 4134, एमसीए में 1146 और बी.फार्म में 1140 सीटें थीं। पिछले एक वर्ष में कितनी सीटें घटी-बढ़ी इसकी जानकारी सहसंचालक कार्यालय को नहीं है। 

सह-संचालक डॉ.सी.एस थोरात से रविवार और सोमवार को संपर्क करने के बाद वे सूचना देने में टाल-मटोल करते रहे। आश्चर्य है कि सीईटी सेल ने तकनीकी पाठ्यक्रमों की जिम्मेदारी डीटीई को सौंप रखी है। हालांकि इसका नियंत्रण मुंबई मुख्यालय से हो रहा है, लेकिन नागपुर विभागीय कार्यालय को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले वर्ष तक प्रवेश प्रक्रिया की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रहे सह-संचालक डॉ. गुलाबराव ठाकरे के कार्यकाल में इस प्रकार की समस्या देखने को नहीं मिली। लेकिन इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में सीईटी सेल और डीटीई के बीच समन्वय का साफ अभाव नजर आ रहा है। 

ऐसी है स्थिति

इस वर्ष नागपुर के 41 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 14,672 सीटें हैं। इसमें से 6,404 विद्यार्थियों को पहले राउंड में सीट आवंटित हुईं। इसमें से करीब 5000 विद्यार्थियों ने कॉलेज मंे प्रवेश लिया।  इसमें से अधिकांश प्रवेश तीन ऑटोनॉमस इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुए। जानकारी के अनुसार इन तीन कॉलेजों की 2,244 सीटों पर 1,719 विद्यार्थियों काे सीट दी गई थीं। अधिकांश विद्यार्थियों ने यहां प्रवेश निश्चित कर लिए। शेष कॉलेजों की स्थिति बुरी है। डायरेक्ट सेकंड इयर में 5,698 विद्यार्थिियों ने प्रवेश निश्चित कराया है। इसी तरह एमबीए की 4,134 सीटों पर 6,085 आवेदन आए। मंगलवार से कैप राउंड-2 के लिए ऑप्शन भरे जाएंगे।
 

Created On :   23 July 2019 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story