अहमदनगर के एक मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन तोड़ने का प्रयास, पुणे में चुनाव अधिकारी पर शिकंजा

Effort to break EVM in a polling station in Ahmednagar, arrest
अहमदनगर के एक मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन तोड़ने का प्रयास, पुणे में चुनाव अधिकारी पर शिकंजा
अहमदनगर के एक मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन तोड़ने का प्रयास, पुणे में चुनाव अधिकारी पर शिकंजा

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। ईवीएम के खिलाफ पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहे जलिंदर चौबे ने तहसील बाबुर्डी बेंद गावं के एक मतदान केंद्र घुसकर ईवीएम तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन चुनाव अधिकारियों ने उसे काबू कर लिया। शहर तालुका पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। जलिंदर चोबे ईवीएम मशीन के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने ईवीएम मशीन के खिलाफ कई आंदोलन भी किए हैं। सुबह जब वह बाबूड़ी मोड़ के पोलिंग बूथ पर गए। मशीन पर वार किया, भनक लगते ही रंगरूट के कर्मचारी वहां दौड़े और पुलिस सरकारी वाहन पर बैठाकर जलिंदर चोबे को थाने ले आई। पोलिंग मशीन को तोड़ने की कोशिश के बाद चुनाव अधिकारी और कर्मचारी डर गए थे। 

भाजपा का खुले रूप से प्रचार करनेवाला चुनाव अधिकारी हिरासत में

उधर पुणे के कसबा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर भारतीय जनता पार्टी का खुले रूप से प्रचार करनेवाले चुनाव अधिकारी को कांग्रेस पदाधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रभाग नंबर 188 स्थित श्री शिवाजी मराठा महाविद्यालय के मतदान केन्द्र पर लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में चल रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांग्रेस के व्यापारी सेल के अध्यक्ष बालासाहेब अमराले मतदान करने के लिए केन्द्र पर पहंुचे। अमराले ने यह आरोप लगाया है कि केन्द्र पर चुनाव अधिकारी राजेश भोंसले मतदाताओं को भाजपा को मतदान करने के लिए कह रहे थे। शासकीय अधिकारी इस प्रकार से किसी को कह नहीं सकता, यह अपराध है। इस संदर्भ मंे केन्द्र के निर्वाचन अधिकारी और खड़क पुलिस थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने भोंसले को हिरासत में लिया है। कांग्रेस उम्मीदवार मोहन जोशी, महापौर मुक्ता तिलक केन्द्र पर पहंुचीं। घटना से कुछ समय तक केन्द्र पर हंगामा मचा रहा।  


 

Created On :   23 April 2019 5:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story