बकरीद आज : अदा की विशेष नमाज, बाजार में बिके जमुनापारी, अजमेरी व दुंबा नस्ल के बकरे

Eid al adha celebrated with religious fervor in nagpur maharashtra
बकरीद आज : अदा की विशेष नमाज, बाजार में बिके जमुनापारी, अजमेरी व दुंबा नस्ल के बकरे
बकरीद आज : अदा की विशेष नमाज, बाजार में बिके जमुनापारी, अजमेरी व दुंबा नस्ल के बकरे

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कुर्बानी के त्योहार बकरीद पर विशेष नमाज अदा की गई।   इस त्योहार पर एक दूसरे के गले लगकर बधाई देने की परंपरा है।   सैकड़ों मुस्लिम भाइयों के नमाज के लिए बिछायत तथा वुजू के लिए पानी के इंतजाम किया  गया। नमाज के बाद इमाम खुतबा पढ़ी गई। मुस्लिम मान्यता की मानें तो इस दिन अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की परीक्षा लेते हुए उनसे उनकी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने को कहा था। इब्राहिम ने अपने जवान बेटे इस्माइल को अल्लाह के लिए कुर्बान करने का फैसला किया। जैसे ही हज़रत इब्राहिम अपने बेटे को कुर्बान करने वाले थे अल्लाह ने बेटे को हटाकर उसकी जगह एक दुंबे को खड़ा कर दिया। अल्लाह हजरज इब्राहिम को सिर्फ परखना चाहते थे। इस परंपरा के साथ पूरी दुनिया में ईद-अल-अज़हा का त्योहार मनाया जाता है।  

 

 

 

 

Created On :   12 Aug 2019 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story