- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नमाज अता कर बांटी ईद की खुशियां
नमाज अता कर बांटी ईद की खुशियां
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 2:54 AM GMT
नमाज अता कर बांटी ईद की खुशियां
दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर। ईद-उल-फितर का उत्साह चारों ओर जोर-शोर से देखने मिला। ईद की नमाज अता करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाईयां दी। मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अता की गई।
मोमिनपुरा चौक ईद मिलन चौक में तब्दील हो गया। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, विधायक गिरीश व्यास, विकास कुंभारे, उपमहापौर दीपराज पारडीकर, पूर्व महापौर प्रवीण डटके ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पुलिस आयुक्त डॉ व्यंकटेशम ने जामा मस्जिद के सामने गुलाब की कली देकर नमाज पढ़कर निकले लोगों का स्वागत किया। 7 ईदगाहों और 250 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में इमाम कारी खलीक ने नमाज पढ़ाई।
Created On :   26 Jun 2017 8:34 AM GMT
Next Story